फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   2391 students left Hindi examination in the state

प्रदेश में 2391 छात्रों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
2391 students left Hindi examination in the state
हल्द्वानी, खालसा इंटर कॉलेज में उत्तराखंड बोर्ड को पेपर देकर आई छात्राएं पेपर का मिलान करते हुए।
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन सोमवार को इंटरमीडिएट में हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रदेश में पहले दिन करीब 2391 छात्र-छात्राएं अनपुस्थित रहे। प्रदेश के किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। मंगलवार को हिंदी विषय के साथ हाईस्कूल की परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि प्रदेश में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 119474 छात्र पंजीकृत थे। इनमें सोमवार को 117083 छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 2391 अनुपस्थित रहे। पहले दिन परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी सरल था। रामनगर में एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, कोतवाल रवि कुमार सैनी ने भी अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में 135 ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा
जिले भर में पंजीकृत 10403 परीक्षार्थियों में से 10268 ने पेपर दिया तथा 135 अनुपस्थित रहे। कृषि हिंदी की परीक्षा में 57 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू होने से पहले ही छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि जिले में 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईजी आया पेपर
पहला पेपर हिंदी का अच्छा होने की बहुत खुशी है, इसमें अच्छे नंबर आएंगे। परीक्षाओं में अन्य पेपर भी इसी तरह होंगे तो अच्छी डिवीजन बनने की उम्मीद है। - दीपा सिजवाली
बोर्ड परीक्षा का पहला दिन होने के कारण कुछ घबराहट थी तथा ईजी पेपर देख घबराहट दूर हो गई। हिंदी का 100 नंबर का पूरा पेपर हल किया, अच्छे नंबर आएंगे। - अक्शा

हिंदी का पेपर ईजी आया था, सभी प्रश्न हल किए तथा अच्छे नंबर आएंगे। बोर्ड परीक्षा के दूसरे पेपर भी अच्छे हों, इसकी तैयारी पूरी है। - अलीना
परीक्षाओं की तैयारी के अनुरूप हिंदी का पेपर आया था इसलिए हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। इसमें अच्छे नंबर आएंगे। - भावना बिष्ट
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा एं शुरू, पहले दिन शांतिपूर्ण निपटी परीक्षा
नैनीताल में भी दिखा उत्साह
मंडलीय कंट्रोल रूम प्रभारी राजेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि पहले दिन पांच केंद्रों में पंजीकृत 594 में से 587 परीक्षार्थी हुए। शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कालेज में 88 में से 86 परीक्षार्थी शामिल हुए। आदर्श राजकीय कन्या इंटर कालेज में 89 में से सभी 89 परीक्षार्थी शामिल हुए। सीआरएसटी इंटर कालेज में 69 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। मोहन लाल साह बालिका इंटर कालेज में 83 में से 80, जबकि भारतीय शहीद सैनिक स्कूल में पंजीकृत 265 में से 264 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed