फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   2348 seats increased in 88 ITI colleges of Uttarakhand

Nainital News: उत्तराखंड के 88 आईटीआई कॉलेजों में बढ़ी 2348 सीटें

Tue, 08 Oct 2024 06:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 08 Oct 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
2348 seats increased in 88 ITI colleges of Uttarakhand
हल्द्वानी। उत्तराखंड के 88 आईटीआई में 2348 सीटें बढ़ गई हैं। इन कॉलेजों के लिए सात नए ट्रेडों को भी स्वीकृति मिली है। अगले शिक्षण सत्र से छात्रों को बढ़े हुए ट्रेड और सीटों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड में युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने 88 एनसीबीटी और 19 एससीबीटी आईटीआई कॉलेज खोले हैं। लंबे समय से युवा सरकार से बदलती तकनीकी के दौर में नए ट्रेड खोलने और सीटें बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वर्तमान में इन कॉलेजों में 14,228 सीटें स्वीकृत हैं। सरकार ने 2348 सीटें बढ़ाकर इनकी संख्या 16,576 कर दी है। इन कॉलेजों में 66 यूनिटें थी, 45 यूनिटें बढ़ाकर इनकी संख्या 111 हो गई है। वर्तमान में सभी आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। नए शिक्षा सत्र से बढ़ी हुई सीटें और नए ट्रेड संचालित हो जाएंगे। नए ट्रेड संचालित होने से उत्तराखंड के युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इन नए ट्रेडों को मिली है स्वीकृति
वेल्डर फेब्रिकेशन फिटिंग, सोलर टेक्नीशियन, मैकेनिक टू एंड थ्री विलर, मैकेनिक टूल मैंटिनेंस, प्लास्टिक प्रोसेसिंग और कैटरिंग एंड हॉस्पिटैलिटी असिटेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के आईटीआई कॉलेजों में सीटें बढ़ गई हैं। इसके अलावा नए ट्रेडों को स्वीकृति मिल गई है और यूनिट बढ़ गई हैं। वर्तमान में नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। अगले शिक्षण सत्र से छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। - संजय खेतवाल, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed