फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   220 infected including doctor, nurse, SP, Kotwal

डॉक्टर, नर्स, एसपी, कोतवाल समेत 220 संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
220 infected including doctor, nurse, SP, Kotwal
हल्द्वानी। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टर, तीन नर्स, एसपी सिटी कोतवाल समेत दो सौ से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। जिले में चार दिनों में ही एक हजार से अधिक कोरोना रोगी में मिल चुके हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। एसएसपी के बाद एसपी सिंह हरबंश सिंह और कोतवाल हरेंद्र चौधरी सहित चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रह रहे अल्मोड़ा के कई डॉक्टरों के भी संक्रमित होने की भी सूचना है।
विज्ञापन

कोरोना नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना नियंत्रण कक्ष के नंबर जारी किए हैं। यह 05946- 281234, 05946-250077, 05946- 250044, 05946- 253850 है।
नैनीताल में फिर 11 लोग मिले कोरोना संक्रमित
नैनीताल। नैनीताल में सोमवार को फिर से 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हफ्ते भर में नैनीताल में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या सौ से अधिक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार और रविवार को नैनीताल में 90 से अधिक लोग संक्रमित मिले थे। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डा. केएस धामी ने बताया कि अब तक कुल 116 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर उनकी भी जांच कराई जा रही है। (संवाद)
भर्ती होने की नौबत कम, फिर भी बरतें सावधानी
कोरोना: जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में 10 मरीज भर्ती
हल्द्वानी। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन पिछले बार कोरोना की दूसरी लहर की तुलना में अभी तक जो मरीज बीमारी की चपेट में आ रहे हैं, उनमें गंभीर दिक्कत के मामले सामने नहीं आए हैं। डॉक्टरों के अनुसार बीमारी को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। जो दिशा-निर्देश हैं उनका सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
नैनीताल जिले में अप्रैल-2020 से कोरोना मरीज मिलना शुरू हुए थे। इसके बाद से 40,690 मरीज मिल चुके हैं। पिछले साल अप्रैल, मई में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में मरीज रिपोर्ट हुए थे। इसका अंदाजा दो से आठ मई के बीच लगाया जा सकता है इस अवधि में 14209 मरीज मिले थे। उस समय में पॉजिटिविटी रेट 40.54 था। जो मरीज संक्रमित आए थे, उनमें बड़ी संख्या गंभीर मरीजों की थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, उनमें करीब सत्तर प्रतिशत के गंभीर थे। इस बार हालात ऐसे नहीं है। इस बार अभी तक तुलनात्मक तौर पर मरीजों की भर्ती करने की नौबत कम आई है। जो मरीज जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल (10) में भर्ती हैं, उनमें केवल मरीज को ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है। किसी को वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी है।
सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल कहते हैं कि जो मरीज रिपोर्ट हुए हैं, उनमें गंभीर दिक्कत के मामले न के बराबर हैं। मेडिकल कॉलेज में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. साधना अवस्थी कहती हैं कि पिछले रूरल सेंटर में कोविड केयर सेंटर बनाया गया था, जहां मरीजों को रखा गया था। इस बार मरीजों की संख्या बढ़ी तो उसे तैयार किया गया है। अभी किसी को भर्ती करने की नौबत नहीं आई है।

954 होम आइसोलेशन में
हल्द्वानी। जिले में 954 लोग होम आइसोलेेशन में रहककर इलाज करा रहे हैं। इस समय 1155 एक्टिव केस हैं। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि भर्ती होने वाले मरीज कम है। जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल के अलावा कुछ निजी अस्पताल में मरीज भर्ती हैं, लेकिन उनकी संख्या बेहद कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed