फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   2,186 candidates appeared for the UTET Paper I and II exams in Almora.

Nainital News: अल्मोड़ा में 2186 ने दी यूटीईटी प्रथम और द्वितीय परीक्षा

Wed, 30 Sep 2026 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 30 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
2,186 candidates appeared for the UTET Paper I and II exams in Almora.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी प्रथम और यूटीईटी द्वितीय) परीक्षा मंगलवार को जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सात परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 2476 अभ्यर्थियों में से 2186 ने परीक्षा दी जबकि 290 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. रवि मेहता ने बताया कि यूटीईटी प्रथम की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे की पाली में हुई। नोडल केंद्र जीजीआईसी अल्मोड़ा, अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत, नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 822 अभ्यर्थियों में से 712 ने परीक्षा दी जबकि 110 अभ्यर्थी अनुस्थित रहे। यूटीईटी द्वितीय परीक्षा अपराह्न दो बजे से 4:30 बजे की पाली में हुई। नोडल केंद्र जीजीआईसी अल्मोड़ा, अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, नोडल केंद्र मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत, जीजीआईसी रानीखेत, नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत परीक्षा केंद्रों में कुल 1654 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1474 ने परीक्षा दी जबकि 180 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed