{"_id":"5c8aa05bbdec2214161d4ee9","slug":"21552588891-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी अग्नि पीड़ित को मुआवजे लिए डीएम से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी अग्नि पीड़ित को मुआवजे लिए डीएम से मिले ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कौसानी में मंगलवार की रात शॉल फैक्ट्री में लगी आग से प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य पुष्पा कोरंगा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल डीएम से मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अग्निकांड में शॉल फैक्ट्री मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।
यहां बता दें कि मंगलवार की रात शॉल फैक्ट्री में लगी आग से पूरन सिंह, दीपक सिंह और पवन सिंह के प्रतिष्ठान जलकर राख हो गए थे। इस घटना में एक करोड़ के नुकसान का अनुमान है। शिष्टमंडल ने डीएम को बताया कि आग की घटना के बाद व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
मकान भी क्षतिग्रस्त होने से परिवार के पास आवास भी नहीं है। डीएम रंजना राजगुरु ने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया है कि आर्थिक मदद के लिए वह प्रयास करेंगी। शिष्टमंडल में जिपं सदस्य जानकी देवी, योगेश वर्मा, नंदन सिंह आदि थे।