{"_id":"5c51e3cbbdec224c74120615","slug":"21548870603-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के लिए शिविर चार को, सहायक उपकरण मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों के लिए शिविर चार को, सहायक उपकरण मिलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। समाज कल्याण विभाग और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहयोग से चार फरवरी को सुबह 10 बजे से नुमाइशखेत मैदान में शिविर लग रहा हैं। इसमें कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों के लिए दिव्यांगों का परीक्षण किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने बताया कि परीक्षण के बाद दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, फोल्डिंग छड़ी, कृत्रिम अग आदि सहित अन्य उपकरण निशुल्क बांटे जाएंगे।
इस दौरान चिकित्सक और विशेषज्ञ दिव्यांगों को प्रमाणपत्र भी देंगे। सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 40 फीसदी दिव्यांगता के प्रमाणपत्र की छायाप्रति, आय प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड या वोटर कार्ड की छायाप्रति लाना आवश्यक है।
विज्ञापन
पुरस्कार के लिए उद्यमी, बुनकर, हस्तशिल्पी करें आवेदन
बागेश्वर। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक बीसी पाठक ने बताया कि जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए शासन और जिला स्तर पर पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें लघु उद्यमी, हथकरघा बुनकर, हस्तशिल्पी उत्कृष्ट उत्पाद को जिला स्तर पर पुरस्कार के लिए 15 फरवरी तक जिला उद्योग केंद्र में आवेदन कर सकते हैं। बताया कि आवेदन के लिए उद्यमी 50 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनाकर तीन प्रतियों में दफ्तर में जमा करा सकते हैं।