फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धनतेरस और दीपावली पर यातायात प्रतिबंध जारी

धनतेरस और दीपावली पर यातायात प्रतिबंध जारी

Fri, 02 Nov 2018 02:02 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस और दीपावली पर यातायात प्रतिबंध जारी
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। दीपावली और धनतेरस के मद्देनजर एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चार से सात नवंबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। बाजार क्षेत्र सुबह नौ से रात नौ बजे तक जीरो जोन घोषित रहेगा। व्यवस्था के तहत सिंधी चौराहे से कालाढूंगी चौराहा, ओके होटल से ताज चौराहा और बाजार के अंदर छोटे या बड़े वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। भोलानाथ गार्डन के टेंपो स्टैंड को जेल रोड तिराहे पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


बडे़ वाहनों का डायवर्जन
-रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बडे़ वाहनों को टीपी नगर तिराहा होते हुए तीन पानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- बरेली रोड से आने वाले समस्त बडे़ वाहन भी इसी रास्ते से काठगोदाम जाएंगे।
-कालाढूंगी की ओर से आने वाले बड़े वाहन पहाड़ जाने के लिए लालडांठ तिराहा से पनचक्की तिराहा, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नैनीताल रोड जाएंगे।
-भीमताल, नैनीताल रोड की ओर से आने वाले बडे़ वाहनों को नारीमन तिराहा, काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा।
-रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को मंडी बाईपास से टीपी नगर तिराहा से भेजा जाएगा। गौलापुल, रेलवे क्रॉसिंग से शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों के लिए डायवर्जन
- रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज बसें और निजी बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट कर तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजी जाएंगी।
-बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसे और निजी बसें भी तीनपानी तिराहा से काठगोदाम होते हुए हल्द्वानी की ओर जाएगी।
-कालाढूंगी रोड से आने वाली रोडवेज बसें और सिडकुल की बसें लालडॉठ तिराहा से पनचक्की तिराहा, कॉलटैक्स तिराहा से हल्द्वानी भेजी जाएगी।
-रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास द्वारा जाएगी।
-रोडवेज से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें केमू स्टेशन तिराहा से तिकोनिया होते हुए हाईडिल तिराहा नैनीताल रोड से पनचक्की होते हुए कालाढूंगी रोड जाएंगी।

छोटे वाहनों का डायवर्जन
-बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहा से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन तिराहा काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा।
-बाकी छोटे वाहनों को गॉधी इंटर कॉलेज तिराहा, आईटीआई तिराहा, मुखानी चौराहे से हाइडिल तिराहा, कालटैक्स तिराहा होते हुए नैनीताल, भीमताल रोड की तरफ से जाएगी।
-रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले छोटे वाहनों को आईटीआई तिराहा, मुखानी चौराहे होते हुए पनचक्की तिराहा, कालटैक्स तिराहा से नैनीताल रोड भेजा जाएगा।
-कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले छोटे वाहनों को मुखानी चौराहा, नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए नैनीताल रोड की तरफ भेजा जाएगा।
-नैनीताल रोड से बरेली रोड जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा, काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा।
-रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को कॉलटैक्स तिराहा, हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा, लालडांठ तिराहे की ओर भेजा जाएगा।
-शेष वाहनों को डिग्री कॉलेज तिराहा से मुखानी की ओर भेजा जाएगा। कुछ वाहनों को नैनीताल कोऑपरेटिव बैंक तिराहे से जेल रोड तिराहा, मुखानी चौराहा, कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर भेजा जाएगा।


पार्किंग व्यवस्था
-रामपुर रोड से शहर में आने वाले छोटे वाहनों को सरगम सिनेमा के मैदान में पार्क किया जाएगा।
-बरेली रोड के वाहनों को मेडिकल चौकी के सामने मुख्य मार्ग के एक ओर, लक्ष्मी टाकीज मैदान, शहर में आने वाले छोटे वाहनों को सरस पार्किंग में खड़ा कर सकते हैं।
-दोपहिया वाहनों को नानक स्वीट्स के किनारे, महिला अस्पताल के सामने खड़ा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed