फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पहाड़ में जैविक खेती कर आय में करें वृद्धि : मेहता

पहाड़ में जैविक खेती कर आय में करें वृद्धि : मेहता

Thu, 18 Oct 2018 01:41 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ में जैविक खेती कर आय में करें वृद्धि : मेहता
भीमताल (नैनीताल)। केंद्र सरकार की 15वें वित्त आयोग की टीम बुधवार को भीमताल ब्लॉक के पांडेछोर अलचौना गांव पहुंची। वित्त आयोग टीम के सदस्य अरविंद मेहता ने कहा कि पहाड़ में जैविक खेती से किसान अपनी आय दुगनी कर सकते हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश की कृषि को देख अन्य राज्य उनसे बहुत कुछ सीख रहे हैं। टीम के सदस्य रमेश चंद्र ने कहा कि देवभूमि को बहुत जल्द मॉडल प्रदेश बनाने के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। पहाड़ में किसानों के लिए मंडी खोलने और जंगली जानवरों के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए वह गंभीरता से काम करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले टीम के मुख्य सदस्य अरविंद मेहता और रमेश चंद्र का विधायक राम सिंह कैड़ा और ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान ल्वाड़-डोबा से आई छोलियारों की टीम ने नृत्य भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त आयोग के सदस्य अरविंद मेहता और रमेश चंद्र ने कार्यक्रम में लगे पशुपालन, कृषि विभाग, चाय बागान, लालकुआं दुग्ध उत्पादन, खादी उद्योग उत्पादन, रेशम विभाग, हस्तशिल्प उद्योगों, जैविक उत्पादन को देखा। टीम ने विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर किसानों की बेहतर योजनाओं को देने को कहा।

---------------
किसानों ने उठाईं समस्याएं
वित्त आयोग की टीम के सम्मुख विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंडी नहीं होने से किसानों की सब्जियों के सड़ने, पहाड़ों में उद्योग न होने से पलायन होने, झीलों के सौंदर्यीकरण, सड़कों के निर्माण कार्यों को हल करने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट ने 14वें वित्त की राशि बंद करने पर नाराजगी व्यक्त की। प्रगतिशील किसान आनंद मणि भट्ट ने कहा कि किसान जंगली जानवरों से फसलों के नष्ट होने पर परेशान हैं। गांवों में आज तक सड़क नहीं बन पाई है।

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान प्रदेश वित्त सचिव अमित नेगी, सचिव मीनाक्षी सुंदरम, आयुक्त राजीव रौतेला, डीएम विनोद कुमार सुमन, सीडीओ विनीत कुमार, जिपं सदस्य डॉ. हरीश बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, डीडीओ रमा गोस्वामी, कृषि अधिकारी धनपत कुमार, नवीन क्वीरा आदि मौजूद रहे।

14वें वित्त की कटौती पर सौंपा ज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। अलचौना गांव में पहुंची वित्त आयोग के अरविंद मेहता और रमेश चंद्र को ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने 14वें वित्त की राशि बंद करने पर नाराजगी व्यक्त कर ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट ने कहा 14वें वित्त की धनराशि नही मिल पाने से ग्राम पंचायत स्तरों में विकास कार्य नही हो पा रहे है। भाजपा नेता लवेंद्र रौतेला ने ज्ञापन सौंपकर पहाड़ में रिंगाल के काम को बढ़ावा देने और उद्योग खोलने के लिए बजट देने को कहा।


पॉलीहाउस का किया निरीक्षण
वित्त आयोग की टीम ने अलचौना में स्थित इंडोटच पॉलीहाउस का निरीक्षण कर वहां उग रही खेती का भ्रमण किया। जहां इंडोटच के प्रबंधक सुधीर चड्डा ने पॉलीहाउस में उगाई जा रही फसलों, फलों और फूलों के बारे में बताया। अंधेरा अधिक होने से वित्त आयोग की टीम अलचौना में दुग्ध डेयरी, होम स्टे और लीलीयम के पॉलीहाउस का निरीक्षण नहीं कर पाई।



वित्त आयोग की टीम ने अलचौना गांव में किसानों की सुनीं समस्या
विधायक, किसानों ने मंडी खोलने और जंगली जानवरों से निजात दिलाने को कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed