{"_id":"5bc4f295bdec22696a3ad083","slug":"21539633813-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श आचार सहिता का पालन कर निष्पक्ष हो चुनाव: भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श आचार सहिता का पालन कर निष्पक्ष हो चुनाव: भट्ट
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता का पालन कर निष्पक्ष हो चुनाव
हल्द्वानी। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदर्श आचार संहिता का पालन कर निष्पक्ष हो चुनाव होने चाहिए। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को सूचीबद्ध और मतदाता सूचियों की जांच के बाद उनका प्रकाशन सुनिश्चित कराएं।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र एवं निर्वाचन से संबंधित सभी प्रपत्रों का समय से मुद्रण करा लिया जाए। मतदान व मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति के लिए जिले के सभी कार्यालयों से कार्मिकों की सूची प्राप्त कर एनआईसी के माध्यम से ड्यूटी लगा दी जाए। उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में सभी रिटर्निंग अफसर व जिला स्तर पर अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी आदर्श आचार संहिता के प्रभारी होंगे। बैठक में एडीएम प्रशासन हरवीर सिंह, एडीएम वित्त राजस्व बीएल फिरमाल, रिटर्निग आफीसर पंकज उपाध्याय, परितोष वर्मा, अशोक जोशी, एपी वाजपेयी, प्रमोद कुमार, रेखा कोहली, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस कार्की मौजूद थे।
नगर निगम 1
नगर पालिका 6
नगर पंचायतें 3
मतदान केंद्र 149
मतदान स्थल 386
संवेदनशील मतदान स्थल 127
अतिसंवेदनशील मतदान स्थल 172
जिले में वोटर 301477 (महिला वोटर 1 लाख 47 हजार 5, पुरुष वोटर 1 लाख 54 हजार 472)