{"_id":"5b4bac3c4f1c1b19208b4e68","slug":"21531685948-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलियागांव की सुरक्षा के लिए समिति का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलियागांव की सुरक्षा के लिए समिति का किया गठन
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। जंगलिया गांव में संदिग्ध लोगों के दिखाई देने की सूचना पर रविवार को पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने ग्रामीणों की सुरक्षा समिति का गठन किया।
जंगलियागांव के बुड़ाधूरा में ग्रामीणों से एसओ ने कहा कि वह पुलिस के साथ खुद की सुरक्षा भी कर सकते है। साथ ही अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध व्यक्तियों के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया। उन्होंने बेवजह संदिग्ध लोगों के दिखने की अफवाह न फैलाने की अपील की। पूर्व प्रधान प्रेम कुल्याल ने बताया कि कुछ लोगों के संदिग्ध होने की सूचना पुलिस को दी है। इस दौरान एसआई पनीराम टम्टा, हरिबल्लभ भट्ट, सतीश भट्ट, नरेंद्र बेलवाल, डिंपल बेलवाल, प्रमोद कुमार, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, जीवन सिंह आदि मौजूद रहे।
संदिग्ध समझकर लावारिस व्यक्ति पुलिस को सौंपा
धानाचूली (नैनीताल)। मानसिक रूप से कमजोर एक लावारिस व्यक्ति रविवार को तोक थिरौली सौदुआ में पहुंच गया। तभी संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए गांव में घूम रहे युवक मंगल दल के युवाओं ने उसे पकड़कर ग्राम प्रधान के माध्यम से मुक्तेश्वर थाना पुलिस को सौंपा दिया गया। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण आरोपी अपना नाम, पता नहीं बता सका। इसलिए पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि उसके तीन, चार साथी फरार हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों को भयमुक्त करने के लिए नवीन सिंह, तेज सिंह, मुकेश सिंह, गोपाल सिंह, हेमू लोधियाल आदि युवा रात में गांव में गश्त कर रहे हैं।