{"_id":"5ae4dda64f1c1b58098b6dcf","slug":"21524948390-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे बाद हुई आरक्षण की नई सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे बाद हुई आरक्षण की नई सूची जारी
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डीएम नैनीताल ने 12 घंटे में आरक्षण की सूची बदल दी है। शुक्रवार को जारी वार्डवार आरक्षण की जगह शनिवार को हल्द्वानी नगर निगम की वार्डवार नए आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही नगर निगम में आरक्षण में आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। सात दिन बाद आपत्तियों की सुनवाई होगी। आपत्तियों की सुनवाई के बाद वार्डवार अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
डीएम की ओर से शुक्रवार को हल्द्वानी नगर निगम, नैनीताल नगर पालिका, भवाली नगर पालिका, रामनगर नगर पालिका, भीमताल नगर पंचायत, लालकुआं नगर पंचायत और कालाढूंगी नगर पंचायतों की वार्ड वार आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी की गई थी। अनंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद डीएम विनोद सुमन ने इस पर त्रुटि बताते हुए शनिवार को दोबारा अनंतिम अधिसूचना जारी की गई। इसमें महिला आरक्षण बदल गया है। शुक्रवार को जो सूची जारी की गई थी उसमें महिला आरक्षण अवरोही क्रम में कर दी गई थी। शासनादेश के अनुसार शनिवार को महिला आरक्षण आरोही क्रम में करके नई अधिसूचना जारी की गई।
हल्द्वानी में आरक्षण की स्थिति
कुल सीटें 60
महिलाओं के लिए आरक्षित 20
अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 08
अनुसूचित जाति का आरक्षण 06
अनुसूचित जनजाति की सीट 0
आरक्षण वार्डों के हिसाब से
महिला आरक्षण
रानीबाग काठगोदाम, काठगोदाम दमुवाढुंगा, आवास विकास, पॉलीशीट, मल्ला गोरखपुर, नई बस्ती बनभूलपुरा, इंदिरा नगर महिला, ब्यूरा दमुवाढूंगा बंदोबस्ती, जवाहर ज्योति आंशिक, ज्वाहर ज्योति प्रथम, ज्वाहर ज्योति द्वितीय, लोहरियासाल मल्ला धार बिठौरिया, बमौरी मल्ली महिला, आदर्शनगर, मुखानी द्वितीय।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति महिला
राजेंद्र नगर, राजपुरा पड़ाव
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वनभूलपुरा लाईन नंबर आठ से 13, इंदिरा नगर पश्चिमी, इंदिरा नगर पूर्वी
अनुसूचित जाति
जगदंबा नगर कुल्यालपुरा, टनकपुर रोड, गांधीनगर, भगवानपुर
अन्य पिछड़ा वर्ग
किदवई नगर, बनभूलपुरा लाइन नंबर एक से सात तक, बनभूलपुरा लाइन नंबर 14 से 16, गफूर बस्ती बनभूलपुरा, बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 से 20 तक
अनारक्षित
हरिपुर कर्नल वार्ड, सुभाष नगर गोविंदपुरा, भोटिया पड़ाव गोरखपुर, तल्ली बमौरी, तल्ला गोरखपुर, बाजार क्षेत्र, हीरानगर, शिवपुरी भवानीगंज, रामपुर रोड, पर्वतीय मोहल्ला हिमालय फार्म, बरेली रोड धर्मपुरा, इंदिरा नगर दक्षिणी, कंपनी बाग, बिठौरिया, लोहरियासाल तल्ला हिम्मतपुर मल्ला, हरिनगर, छड़ायल, कुसुमखेड़ा पश्चिमी, कुसुमखेड़ा पूर्वी व कोहली कालोनी, बिठौरिया पश्चिम, बिठौरिया पूर्वी, बमौरी बंदोबस्ती, मुखानी प्रथम, मुखानी तृतीय, मुखानी चतुर्थ, मुखानी पंचम, मानपुर उत्तर, मानपुर, हल्द्वानी तल्ली मानपुर उत्तर, हल्द्वानी तल्ली, गौजाजाली उत्तर, गौजाजाली।
भाजपा को नुकसान पहुंचाने की साजिश: मेयर
मेयर जोगेंद्र रौतेला ने पहले वार्डवार सूची जारी करने और दोबारा उसे वापस लेने को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्तर से इसमें भारी चूक हुई है। आरक्षण को लेकर अब उन पर सवाल उठ रहे हैं। शनिवार को लोगों के तमाम फोन का जवाब देते रहे।
आपत्ति लेकर पहुंचे लोग
वार्डवार आरक्षण के प्रकाशित होते ही शनिवार को कई आपत्तिकर्ता डीएम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आरक्षण निर्धारण नियम के विरुद्ध बताया।
आरक्षण निर्धारण में त्रुटि होने के कारण शुक्रवार को जारी हुई आरक्षण सूची को वापस ले लिया था। त्रुटि को सुधारकर शनिवार को हल्द्वानी नगर निगम की वार्डवार आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी है।
- विनोद कुमार सुमन, डीएम नैनीताल।