फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तरणताल बांट रहा बीमारियां

तरणताल बांट रहा बीमारियां

Fri, 30 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
तरणताल बांट रहा बीमारियां
स्वीमिंग पूल
हल्द्वानी। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने तरणताल प्रबंधन पर बीमारियां बांटने का आरोप लगाया है। इससे बचने के लिए फिल्टर प्लांट बदलने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि प्लांट नहीं बदला गया तो तरणताल नहीं खुलने दिया जाएगा। एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि तरणताल का फिल्टर प्लांट कई साल से खराब है। प्लांट के काम न करने से पानी साफ नहीं हो रहा है। नतीजा तैराकी सीखने वाले सभी प्रशिक्षुओं को संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना है। उन्होंने कहा कि पानी में क्लोरीन डालने से प्रशिक्षुओं को एलर्जी हो सकती है। कार्यकारी अध्यक्ष मोहर बोरा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक तरणताल का रखरखाव नहीं किया जा रहा है। सचिव गोपाल बेलवाल ने बताया कि अगले माह तरणताल खोला जाना है। यदि इससे पूर्व फिल्टर प्लांट नहीं बदला गया तो तरणताल नहीं खुलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed