{"_id":"5abaaabd4f1c1b314e8b4a8f","slug":"21522182845-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूओयू में कार्य परिषद की बैठक में कई प्रस्तावों को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूओयू में कार्य परिषद की बैठक में कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय यूओयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की 22 वीं बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कार्य परिषद ने सभी सेमेस्टर परीक्षाओं की अलग-अलग अंकतालिका के स्थान पर ट्रांसक्रिप्ट पद्धति के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। ट्रांसक्रिप्ट में सभी सेमेस्टर परीक्षाओं के अंक अंकित होंगे।
मंगलवार को विश्वविद्यालय के सभागार में कुलपति प्रो. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में आहूत कार्य परिषद की बैठक में 10 प्रस्तावों पर चर्चा कर उनका अनुमोदन किया गया। पीएचडी पाठ्यक्रम के शुल्क निर्धारण पर भी विचार किया गया। विश्वविद्यालय के कुछ अन्य पाठ्यक्रमों के शुल्क का पुनर्निरीक्षण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। साथ के विश्वविद्यालय के शोध अधिकारी के पद की शैक्षिक योग्यता पर चर्चा व अकादमिक परामर्शदाताओं के वेतन वृद्धि संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। बैठक में कुलपति प्रो. राव के अलावा कुलसचिव प्रो. आरसी मिश्रा, शिमला से आये कार्य परिषद सदस्य प्रो. बीएस पठानिया, इग्नू के कुलपति प्रो., एसबी अरोरा, यूओयू के निदेशक प्रो. एचपी शुक्ला, प्रो. गिरिजा पांडेय, डा. देवेश मिश्रा, आमंत्रित सदस्य प्रो. पीडी पंत, आभा गरखाल आदि थे। कार्य परिषद सदस्य उद्योगपति राकेश भारती मित्तल ने दिल्ली से वीडीओ कांफ्रे सिंग के माध्यम से प्रस्तावों की जानकारी ली।
इग्नू को पसंद आए योग और साइबर सिक्योरिटी कोर्स
हल्द्वानी। यूओयू के योग और साइबर सिक्योरिटी पाठ्यक्रम इग्नू को बेहद पसंद आए हैं। कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने बताया कि इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसबी अरोरा ने इन दोनों पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी माना है तथा इग्नू में चलाने के लिए पाठ्य सामग्री मांगी है। प्रो. राव ने बताया कि देश के तीन अन्य मुक्त विश्वविद्यालयों नेताजी सुभाष चंद्र बोस मुक्त विवि कलकत्ता, डॉ. बीआर अंबेडकर विवि अहमदाबाद, उड़ीसा स्टेट मुक्त विवि भी साइबर सिक्योरिटी कोर्स चलाने के लिए इसकी पाठ्य सामग्री यूओयू से ले रहे हैं।