फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाजपा नेता के घर में घुसकर तलवार से हमला, दंपति घायल

भाजपा नेता के घर में घुसकर तलवार से हमला, दंपति घायल

Thu, 04 Jan 2018 02:27 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर में घुसकर तलवार से हमला, दंपति घायल
भाजपा नेता के घर में घुसकर तलवार से हमला, दंपति घायल - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री समीर आर्या ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर घर में घुसकर तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमले से वह और पत्नी घायल हो गए। उन्होंने हमले का कारण चुनावी रंजिश बताया है। छह से अधिक लोगों के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी समीर आर्या ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी बेटी का जन्म दिन था। इसमें शामिल होने के लिए उनका साला अमित लालकुआं से पत्नी के साथ आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में कांग्रेस से जुड़े लोगों ने उसे किसी बात को लेकर पीट दिया। इस मामले में विरोध करने पर कांग्रेस से जुड़े गुरप्रीत सिंह प्रिंस अपने समर्थकों के साथ घर पहुंच गए। उन्होंने समीर पर तलवार से हमला कर दिया। बचाने आईं पत्नी सोनू आर्या भी घायल हो गईं। सिर पर चोट लगने से समीर को बेस अस्पताल ले जाया गया। समीर ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी और कहा कि चुनावी रंजिश के चलते उनके घर पर हमला बोला गया है क्योंकि कांग्रेस के कुछ लोग उनसे ईर्ष्या रखते हैं। इस बारे में पूछने के लिए कोतवाल केआर पांडे ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा नेता पर लगाया मारपीट का आरोप

उधर, गुरप्रीत सिंह प्रिंस का कहना है कि उसके छोटे भाई को छोड़ने के लिए करन बिंद्रा और मन्नी सिंह आए थे। दोनों ने कार खड़ी की। इस बीच भाजपा नेता के साले अमित ने भला बुरा कहा तो मारपीट होेने लगी। आरोप लगाया कि नशे में धुत अमित ने बिंद्रा की पगड़ी फेंक दी। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता समीर आर्या आए तो दोनों पक्ष भिड़ गए। उन्होंने मारपीट कर रहे लोगों को छुड़ाया। झगड़े में भाजपा नेता ने भी उनकी पगड़ी उछाल दी थी। इस मामले में वह पुलिस को तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed