फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शहीदों के लिए नैनीताल ने दिया खुलकर दान

शहीदों के लिए नैनीताल ने दिया खुलकर दान

Fri, 08 Dec 2017 02:22 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
शहीदों के लिए नैनीताल ने दिया खुलकर दान
हल्द्वानी। शहीद परिवारों के कल्याण के लिए दान देने के मामले में नैनीताल जिला किसी से पीछे नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नौ लाख के लक्ष्य को जिले ने तीसरी बार भी पार कर लिया। कई लोगों ने गैर सरकारी माध्यमों से भी शहीद परिवारों को दान दिया है।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास कार्यालय के अनुसार जिले में 13 हजार 844 पूर्व सैनिक और वीर नारियां पंजीकृत हैं। इनमें 66 युद्ध विधवाएं और 38 युद्ध दिव्यांग शामिल हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर बीएस रौतेला ने बताया कि केंद्र सरकार ने नैनीताल जिले के लिए झंडा दिवस पर नौ लाख का लक्ष्य निधारित किया था। इसके सापेक्ष दस लाख 73 हजार रुपये लोगों ने दान दिया है। पिछले साल 2016 में लोगों ने दस लाख 37 हजार रुपये दान दिया था। 2015 में भी दस लाख नौ हजार रुपये जिला सैनिक कल्याण विभाग को मिले थे। नैनीताल जिले के लोग तीन साल से लक्ष्य से अधिक धन उपलब्ध करा रहे हैं। इनमें पूर्व सैनिकों के अलावा जिले के प्रशासनिक अधिकारी और आम लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कई लोगों ने सीधे केंद्र सरकार के खाते में भी धन उपलब्ध कराया है। ऐसे दानदाताओं का आंकड़ा केंद्र सरकार के खाते में गया है।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस
रामनगर (नैनीताल)। पूर्व सैनिकों की ओर से बृहस्पतिवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सेना पदक विजेता कंपनी हवलदार मेजर भारत सिंह रावत को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सैनिक परिषद सदस्य सूबेदार मेजर नवीन पोखरियाल ने कहा कि कंचनपुर छोई निवासी भारत सिंह रावत 5 गढ़वाल राइफल्स में कंपनी हवलदार मेजर रहे। उन्होंने सीमा पार से भेजे गए आतंकवादियों को मार गिराया था। उनकी बहादुरी के लिए राष्ट्रपति ने 26 जनवरी 1983 और 26 जनवरी 1985 को दो बार वीरता का उत्कृष्ट पदक सेना मेडल से सम्मानित किया था। पारिवारिक कारणों से भारत सिंह को स्वैछिक सेवा निवृत्ति लेनी पड़ी। पूर्व सैनिकों ने एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार प्रियंका रानी, अधिशासी अधिकारी एमके दास, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लटवाल, एडवोकेट ललित तिवारी को झंडा लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्रमोहन सिंह मनराल, कैप्टन हरेंद्र सिंह बिष्ट, ताजबर सिंह गुंसाई, सूबेदार बालम सिंह डंगवाल, नायब सूबेदार रमेश चंद्र कर्नाटक, सूबेदार कुंदन सिंह कन्याल, राजेश आदि मौजूद रहे।


नैनीताल और भीमताल में भी आयोजन
नैनीताल। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास अधिकारी मेजर बीएस रौतेला ने जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी को झंडा लगाया। भीमताल में पूर्व सैनिक और कार्यक्रम आयोजन समिति के ब्लाक प्रभारी सुशील कुमार खड़का ने राजकीय लीलावती पंत इंटर कॉलेज में स्कूली बच्चों को झंडा दिवस के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. बृजमोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed