{"_id":"5a21b6ba4f1c1b001c8b6545","slug":"21512158906-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के छापे में नप गए नगर स्वास्थ्य अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के छापे में नप गए नगर स्वास्थ्य अधिकारी
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो महीने से हल्द्वानी में डटे नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहीन कुमार ने एक अस्पताल पर छापा क्या मारा दूसरे दिन ही दिन उन्हें कार्य मुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नगर आयुक्त को लिखी चिट्ठी लिखी तो डॉ. तुहीन का कार्यभार डॉ. हरीश लाल को देने के आदेश जारी हो गए। डॉ. तुहीन को पूर्व में हुए स्थानांतरण के क्रम में द्वाराहाट कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
बृहस्पतिवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बॉम्बे अस्पताल में छापा मारा। छापे के दौरान अस्पताल की छत में 38 बैग जैव चिकित्सीय कचरे के पैकेट मिले थे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहीन कुमार की रिपोर्ट पर नगर आयुक्त ने बॉम्बे अस्पताल में 20 हजार का जुर्माना लगाया था। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एचके जोशी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है कि पूर्व आदेशों के तहत आदेश मिलने के तत्काल नई तैनाती स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही समस्त कार्यभार सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में तैनात डॉ. हरीश लाल को हस्तगत करें।
सूत्रों की मानें तो सीएमओ डॉॅ. एचके जोशी को शासन स्तर से कड़ी फटकार लगी है। ये फटकार एक अस्पताल में कार्रवाई करने को लगाई गई है। साथ ही तुरंत उन्हें नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद से रिलीव करने को कहा गया था। इसी कारण नगर स्वास्थ्य अधिकारी को रिलीव करने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी एचके जोशी अब कह रहे हैं कि रिलीवर की व्यवस्था न होने के कारण ही तुहिन कुमार को रिलीव करने का आदेश जारी नहीं किया गया था। हालांकि जोशी इस बात का जवाब नहीं दे पाए कि एक ही रात में उनकी ओर से रिलीवर की व्यवस्था कहां से हो गई। अपर सचिव स्वास्थ्य पंकज पांडे के मुताबिक उन्हें इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।