{"_id":"599df0284f1c1bcb6f8b486c","slug":"21503522856-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव आयोजकों को दी गई हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव आयोजकों को दी गई हिदायत
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गणेश महोत्सव में रात दस बजे के बाद ध्वनि प्रसारण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। जिन क्षेत्रों में गणेश पूजन आयोजित होगा उन क्षेत्रों में शराब की दुकानें समय से खोली और बंद की जाएगी।
बहुद्देशीय भवन में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने गणेश महोत्सव के संबंध में बुधवार की शाम आयोजकों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन स्थल पर किसी व्यक्ति या समुदाय द्वारा किसी धर्म के विरुद्ध विचार की अभिव्यक्ति करना गैर कानूनी होगा। इस मामले में शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन तत्काल कार्रवाई करेगा। आयोजक वाहन स्टैंड का इंतजाम कमेटी के माध्यम से करेंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए कमेटी पुलिस का सहयोग करेगी। मूर्ति विसर्जन के दौरान कमेटी के सदस्य यातायात नियमों का पालन करेंगे। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा। विसर्जन के दौरान शोभायात्रा के साथ चलने वाले डीजे आदि वाहन चौकी काठगोदाम से आगे नहीं जाएंगे। पुलिस चौकी के सामने ही रोक लेगी। नियमानुसार विसर्जन में लाठी डंडे, शस्त्रों का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। बैठक के दौरान कोतवाल के आर पांडे और अन्य चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे।