फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो छात्राओं के अपहरण की अफवाह से होश उड़े

दो छात्राओं के अपहरण की अफवाह से होश उड़े

Wed, 05 Jul 2017 09:39 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
दो छात्राओं के अपहरण की अफवाह से होश उड़े
अल्मोड़ा। ट्यूशन पढ़ने गई दसवीं की दो छात्राओं के अपहरण की अफवाह से नगर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कथित अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें भी रवाना कर दी गईं। जिस रास्ते से होकर अपहरण की बात कही जा रही थी वहां सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गए। जिसमें उस दरमियान इस तरह की कोई संदिग्ध कार गुजरने की बात सामने नहीं आई। कई घंटे की फजीहत के बाद एक छात्रा के बयानों पर लोगों को शक होने लगा। फिर कुछ देर बात छात्रा ने सच उगल दिया। दरअसल घर से सुबह 6.30 बजे निकलीं दोनों छात्राएं ट्यूशन नहीं गईं और उन्होंने घर की डांट से बचने के लिए बाद में एक कार में सवार एक महिला समेत दो लोगों द्वारा अपहरण करने की कहानी गढ़ दी।
विज्ञापन


शैल गांव की दो छात्राएं बुधवार सुबह 6.30 बजे घर से ट्यूशन के लिए निकली, लेकिन ट्यूशन नहीं पहुंची। बाद में इनमें से एक लड़की ने अपने घर में फोन करके सूचना दी कि कार में सवार एक महिला समेत दो लोगों ने उनका अपहरण करने का प्रयास किया और वह किसी तरह कार से कूद कर बच निकली हैं। छात्राओं के परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। उस वक्त दोनों छात्राएं लोअर माल रोड में होटल मैनेजमेंट के निकट थीं। तत्काल पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और दोनों छात्राओं को लोग तत्काल जिला अस्पताल ले आए।
विज्ञापन


दोनों छात्राओं ने अपने बयानों में बताया कि वह शैल से पातालदेवी के सीसी मार्ग से ट्यूशन के लिए पैदल जा रही थीं। इसी बीच एक कार वहां से गुजरी और कार को कोई महिला चला रही थी। महिला ने उन्हें खुद ही लिफ्ट देकर बैठा लिया। छात्राओं का कहना था कि कार में एक पुरुष भी था। इसके बाद महिला ने कार नहीं रोकी और कार को पांडेखोला लोअर माल रोड होकर हल्द्वानी की तरफ ले जाने लगे। छात्राओं का कहना था कि दोनों छात्राएं कार चालक महिला के बगल में ही बैठी थीं और उन्होंने होटल मैनेजमेंट संस्थान के निकट महिला के हाथ में दांत काट लिया। इसके बाद जैसे ही कार की गति धीमी हुई दोनों ने ही कूद मार दी। छात्राओं के बयानों के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में दोनों की मेडिकल जांच भी करवा दी। दोनों के शरीर में कोई चोट आदि नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अस्पताल में पुलिस कर्मियों और लोगों की भीड़ को देखकर एक छात्रा घबरा गईं और उसे चक्कर आ गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। छात्रा की तबियत बिगड़ने की खबर फैलने पर हंगामा और भी बढ़ गया। आरोपियों और संदिग्ध वाहन की पहचान के लिए पुलिस की टीम और कुछ अन्य लोग दूसरी छात्रा को लेकर लोअर माल रोड पहुंच गए जहां पर छात्राओं ने कार से कूदने की बात कही थी। पुलिस कर्मी और कुछ लोग बेस अस्पताल के निकट एक होटल में सड़क की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखकर संदिग्ध कार को तलाशने लगे, लेकिन फुटेज में ऐसी कोई कार इस बीच इस छात्रा की कुछ बातों से वहां मौजूद लोगों को शक होने लगा। उसकी कई बातें खुद की गढ़ी कहानी से मेल नहीं खा रही थी। छात्राएं कार से कूदने की बात कह रही थीं लेकिन उनके शरीर में खरोंच तक नहीं आई थी। जब वहां मौजूद लोगों ने उससे सही बात बोलने को कहा तो छात्रा ने रोते हुए सच उगल दिया।

उसका कहना था कि वह दोनों आज ट्यूशन नहीं गए और घूमते हुए कई किमी दूर लोअर माल रोड तक पहुंच गए। उसका कहना था कि घर वालों की डांट से बचने के लिए उन्होंने यह कहानी रची। बाद में परिजन दोनों छात्राओं को अपने साथ ले गए। देर रात तक इस मामले में किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस टोलिया ने बताया कि अपहरण के प्रयास जैसी कोई घटना नहीं हुई है और न ही इस बारे में कोई शिकायत मिली है। छात्राओं के परिजनों से भी संपर्क नहीं हो सका लेकिन उनके परिवारों से जुड़े लोगों ने बताया कि इस मामले में परिवार के लोग किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करा रहे हैं।


कोट-
अपहरण के प्रयास आदि की कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। दो छात्राओं द्वारा एक कार में लिफ्ट लेने और कार चालक द्वारा जबरन कुछ दूरी तक ले जाने की अफवाह उड़ी थी। दोनों छात्राओं का मेडिकल कराया गया। उन्हें किसी तरह की चोट आदि नहीं आई है। इस बारे में छात्राओं के परिवार अथवा किसी ने शिकायत दर्ज भी नहीं कराई है। हालांकि पुलिस मामले की अपने स्तर से पड़ताल कर रही है।
पी रेणुकादेवी, एसएसपी अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed