फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   21 polling parties left

दूरस्थ मतदान केंद्रों को 21 पोलिंग पार्टियां रवाना

Tue, 14 Feb 2017 01:23 AM IST
अभिजात कांडपाल, हल्द्वानी।
अभिजात कांडपाल, हल्द्वानी। Updated Tue, 14 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
21 polling parties left
पिथौरागढ़ में चुनाव के लिए अधिग्रहित किए गए वाहन - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों में पड़ने वाले मतदान केंद्रों के लिए सोमवार को 21 पोलिंग पार्टियां सुबह 8 बजे ईवीएम एवं मतदान सामग्री के साथ रवाना हो गईं। दूरस्थ पोलिंग पार्टियों के मतदान कर्मियों को भोजन भत्ता के रूप में प्रतिदिन 150 के हिसाब से दिया गया है। मतदान केंद्रों पर उनके लिए भोजन बनाने की व्यवस्था में भोजन माताओं को लगाया गया है। 

विज्ञापन


नोडल अधिकारी कार्मिक प्रकाश चंद्र ने सुबह 7 बजे जिले की सभी छह विधानसभाओं की 914 मतदान पार्टियों को बुलाया था। उन्हें मतदान सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। इसमें से जनपद के दूरस्थ 21 मतदान केंद्र पटरानी, ककोड़ गाजा, कोंता, चक-डोबा, हरीशताल, गौनियारों, सुवाकोट पोखरी, अमजड़, अधौड़ा, कुण्डल, भुमका, जोस्यूड़ा, सुनकोट, कैड़ागांव, ग्राम कुकना, रौना, दिगौली, तल्लाकाण्डा, ढोलीगांव, भेटिदियारखोली, डलौज के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के अलावा दो-दो ईवीएम देकर रवाना किया गया। साथ ही दो रिजर्व पार्टियों को भी प्रस्थान कराया गया। शेष सभी मतदान पार्टियों को 14 फ रवरी मंगलवार सुबह 7 बजे ईवीएम समेत रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed