फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   21 people arrested before Supreme Court verdict, six accused in Banbhulpura incident

Nainital News: सुप्रीम फैसले से पहले 21 लोग गिरफ्तार, छह बनभूलपुरा कांड के आरोपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
21 people arrested before Supreme Court verdict, six accused in Banbhulpura incident
हल्द्वानी लाइन नंबर 17 में  फ्लैगमार्च  के दौरान ड्राेन कैमरे से इलाके की ​स्थिति देखते एसपी सि
हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में मंगलवार को सुप्रीम फैसला आने की उम्मीद में पुलिस ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनभूलपुरा से एहतियातन 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। उपद्रव की आशंका पर 121 के खिलाफ बीएनएस की धारा 126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बनभूलपुरा में फरवरी 2024 में सरकारी जमीन पर बने मदरसे को ध्वस्त करने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम को विरोध झेलना पड़ा था। तब भीड़ ने उपद्रव करने के साथ थाना तक फूंक दिया था। हिंसा में सात लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। घटना में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बनभूलपुरा कांड में जेल गए कई लोग इस समय जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा व एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल की टीम ने अभियान चलाकर 121 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की। साथ ही 21 लोगों को बवाल की आशंका में गिरफ्तार किया है। इनमें छह लोग वे हैं जो बनभूलपुरा कांड में जेल गए थे और अब जमानत पर बाहर हैं। इन सभी पर लोगों को एकत्र कर दंगा भड़काने की कोशिश करने की आशंका है। ऐसे में धारा 170 बीएनएसएस (संज्ञेय अपराध को घटित होने से रोकने के लिए पुलिस को गिरफ्तारी का अधिकार) के तहत पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सात ड्रोन से होगी निगरानी, 12 सीसीटीवी से रहेगी नजर

हल्द्वानी। बवाल की आशंका को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। हर तरह से निगरानी की तैयारी है। सात ड्रोनों के जरिये बनभूलपुरा के संवेदनशील इलाकों पर पुलिस नजर रखेगी। इसके अलावा 12 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के जरिये कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी। यहां किसी भी कैमरे में संदिग्ध गतिविधि दिखने पर नजदीकी पुलिस टीम को सतर्क किया जाएगा।






बवाल की आशंका में 21 लोगाें को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आधा दर्जन ऐसे लोग हैं जो बनभूलपुरा कांड में जमानत पर बाहर हैं। 121 पर उपद्रव की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। पूर्व में दंगे में शामिल, लोगों को भड़काने वाले तथा आदतन उपद्रवी लोगों को चिह्नित कर यह कार्रवाई की गई है जो जारी रहेगी। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है।

-डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल।

हल्द्वानी लाइन नंबर 17 में  फ्लैगमार्च  के दौरान ड्राेन कैमरे से इलाके की स्थिति देखते एसपी सि

हल्द्वानी लाइन नंबर 17 में  फ्लैगमार्च  के दौरान ड्राेन कैमरे से इलाके की स्थिति देखते एसपी सि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed