{"_id":"634708f33b617c7cec6f9a13","slug":"203-crore-will-be-the-solution-for-earthquake-in-the-drain-haldwani-news-hld478768376","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया नाले में 203 करोड़ से होगा भूकटाव का उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया नाले में 203 करोड़ से होगा भूकटाव का उपाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बलियानाले के भू-कटाव की रोकथाम के लिए आपदा न्यूनीकरण मद से बहुत जल्द 203 करोड़ रुपये मिलेंगे। साथ ही नैनीताल स्थित ठंडी सड़क और गरमपानी बाजार को बचाने के लिए भी 20 करोड़ रुपये का बजट जारी होगा। इसे लेकर देहरादून में 17 नवंबर को हाई पावर कमेटी की बैठक होने जा रही है। उस दिन इस बजट पर मुहर लग सकती है।
बलियानाले में झील का पानी लीक हो रहा है। साथ ही ताल से पानी छोड़ने के दौरान भी भू-कटाव हो रहा है। इस कारण तल्लीताल खतरे में है। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने बलियानाले के भू-कटाव को रोकने के लिए 203 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेजी थी। ठंडी सड़क में भी भूस्खलन हुआ था। इस कारण डीएसबी परिसर का छात्रावास खतरे में जद में आ गया था और दो महीने ठंडी सड़क बंद रही थी। उधर गरमपानी बाजार भी भू-कटाव के कारण खतरे की जद में आ गया है। इसके लिए सिंचाई विभाग ने 20 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था।
डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि शासन ने बलिया नाले के भू-कटाव को रोकने के लिए 203 करोड़, गरमपानी का भू कटाव रोकने के लिए आठ करोड़ और ठंडी सड़क के भूस्खलन को रोकने के लिए 12 करोड़ रुपये देने के लिए हामी भर दी है। कहा कि 17 नवंबर को हाईपावर कमेटी की बैठक होनी है। इस पर बजट मिल जाएगा।