{"_id":"5c8ab353bdec22142d5e3e7b","slug":"201552593747-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड की शारीरिक परीक्षा स्थगित चुनाव बाद होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड की शारीरिक परीक्षा स्थगित चुनाव बाद होगी
विज्ञापन
army bharti rally
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव के चलते आबकारी के बाद अब होमगार्ड्स जवानों के लिए आयोजित परीक्षा स्थगित हो गई है। होमगार्ड्स के महानिदेशक ने पत्र भेजा है कि 11 अप्रैल के बाद शारीरिक और अन्य परीक्षा की घोषणा की जाएगी।
जिला होमगार्ड्स के डिप्टी कमांडेंट ललित मोहन जोशी ने बताया कि होमगार्ड्स के 188 पदों के लिए भर्ती होनी है। शारीरिक परीक्षा के लिए विभाग ने 25 मार्च की तिथि घोषित की थी लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण होमगार्ड्स महानिदेशक ने परीक्षा स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। अब चुनाव के बाद विभाग की तरफ से शारीरिक और लिखित परीक्षा के लिए तिथि घोषित की जाएगी। विभाग में अभ्यर्थियों के जमा फार्म की जांच के बाद उसे सुरक्षित रख दिया जाएगा। डिप्टी कमांडेंट का कहना है कि शासन का आदेश आने के बाद परीक्षा के बारे में निर्णय लिया जाएगा। परीक्षा स्थगित होने की जानकारी सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। इसके पहले आबकारी सिपाही के लिए भर्ती चल रही थी लेकिन शारीरिक परीक्षा के दौरान ही उच्चाधिकारियों ने चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर इसे स्थगित कर दिया था।
होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा भी स्थगित
चुनाव आचार संहिता के चलते आबकारी के बाद अब यह परीक्षा भी अटकी
परीक्षा के लिए 3708 फार्म जमा
हल्द्वानी। होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए फार्म जमा करने कीअंतिम तिथि बृहस्पतिवार को 1452 अभ्यर्थियों ने फार्म जमा किए। इस भर्ती के लिए 3708 फार्म जमा हो चुके हैं। जिला होमगार्ड्स के डिप्टी कमांडेंट ललित मोहन जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक 1452 अभ्यर्थियों ने फार्म जमा किए।