{"_id":"5c292e81bdec22570f34851e","slug":"201546202753-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल में नेटर्वक नही उपभोक्ताओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल में नेटर्वक नही उपभोक्ताओं में आक्रोश
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा नहीं होने से 18 से अधिक गांवों के ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश है।
विधायक राम सिंह कैड़ा, समाजसेवी दीपक पनेरू, सुरेंद्र रावत और नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष जीवन कांडपाल ने बताया कि डालकन्या, अधोड़ा, डुंगरी, मीडार, अमजड़, सुवाकोटपोखरी, कुंडल, भदरेठा, मटेला, पोखरी, पश्यां, भनपोखरा, कौडार, झड़गांव, गरगड़ी, साल, देवली आदि ग्रामसभाओं के 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को कॉल ड्राप, कॉल न लगना आदि परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बताया गया कि भदरेठा में बीएसएनएल का एक 3 जी मोबाइल टावर लगा है, लेकिन उपभोक्ताओं को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बीएसएनएल के एसडीओ एलएन तिवारी का कहना है कि पतलोट में स्थापित मोबाइल टावर में एक साथ 700 उपभोक्ताआें के बात करने की क्षमता है, जबकि क्षेत्र में कई गुना अधिक मोबाइल उपभोक्ता हैं। कहा कि आगामी मार्च में मोबाइल टावर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
संचार सेवा की सुविधा न मिलने से लोगों में आक्रोश