फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शरदोत्वस मेले में जीवंत हो उठे लोक संस्कृति के रंग

शरदोत्वस मेले में जीवंत हो उठे लोक संस्कृति के रंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शरदोत्वस मेले में जीवंत हो उठे लोक संस्कृति के रंग
हल्द्वानी। मानव विकास सेवा संस्थान की ओर से महात्मा गांधी इंटर कालेज मैदान में आयोजित शरदोत्सव मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका कबूतरी देवी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मुंबई से आई अभिनेत्री ज्योत्सना सिंह ने नृत्य, हरियाणा निवासी वॉयस ऑफ पंजाब फेम सिंगर अंजली निनानिया ने बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी। दिल्ली से आए मनुज उप्रेती ने गजल, प्रसिद्ध लोक गायिका झूमिगो फेम बेबी प्रियंका, राकेश खनवाल, जगदीश उपाध्याय, श्री पूर्णागिरी सांस्कृतिक समिति खटीमा राजेंद्र मेहता के निर्देशन में कलाकारों ने लोक गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। नेहा मेहता, ललिता दानू, तनिष्का शर्मा की नृत्य प्रस्तुतियों के साथ ही नेशनल पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी निर्मला के व्हील चेयर डांस को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर मानव विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष विक्की योगी, कार्यकारी अध्यक्ष हृदयेश कुमार, हुकुम सिंह कुंवर, कौस्तुभ चंदोला, संरक्षक जीएस रावत, जितेंद्र मर्तोलिया, सुरेश तिवारी, गिरीश चंदोला, जेपी शर्मा, अभिनेत्री नेहा आर्य, मोहिनी, यशपाल आर्य, टीपी नगर पुलिस चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद, जहीर अंसारी, महात्मा गांधी स्कूल के प्रधानाचार्य एलडी पांडे, प्रबंधक मोहन सिंह बोरा, आरती भट्ट, आराध्या बोरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed