{"_id":"5b50f3fe4f1c1be94b8b5c1e","slug":"201532031998-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कालेज की छात्राओं ने उच्चशिक्षामंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कालेज की छात्राओं ने उच्चशिक्षामंत्री का पुतला फूंका
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की एनएसयूआई से जुड़ी छात्राओं ने नये विषय खोलने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कॉलेज गेट के सामने उच्चशिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन भी दिया।
छात्राओं की ओर से प्राचार्य को दिए गए ज्ञापन में मांग की कि नए सत्र में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में सभी छात्राओं को प्रवेश दिया जाए, महाविद्यालय में बीकॉम ऑनर्स में खाली पदों पर नियुक्ति की जाए। छात्राओं का कहना है कि स्नातक स्तर के सभी विषयों को स्नातकोत्तर स्तर पर भी शुरू किया जाए। एमएससी में गणित, जंतु विज्ञान न होने के कारण छात्राओं को दूसरे कॉलेज में जाना पड़ता है। इसी तरह बीए क रने के बाद एमए में गृहविज्ञान, राजनीतिशास्त्र, शिक्षाशास्त्र आदि विषय न होने के कारण भी छात्राओं को परेशानी हो रही है। महाविद्यालय में नवनिर्मित शौचालयों को शीघ्र चालू किया जाए। महाविद्यालय में लाइब्रेरी क ी घोषणा हुई पर कार्य शुरू नहीं हुआ। पुतला दहन कर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में एनएसयूआई की जूही चुफाल, वैशाली जोशी, उदिता सिंह, प्रियंका मेहरा, मीमांशा आर्य, प्रियंका जोशी, मीनाक्षी आदि मौजूद रहीं।