{"_id":"5a9b04064f1c1ba3378b6e53","slug":"201520108550-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्दिरानगर जनविकास समिति ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्दिरानगर जनविकास समिति ने सौंपा ज्ञापन
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इंदिरा नगर जनविकास समिति के पदाधिकारियों ने डीएम और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नैनीताल-भवाली का कूड़ा हल्द्वानी में डालने से रोकने की मांग की है। चेतावनी दी कि दोनों शहरों का कूड़ा नहीं रोका गया तो आंदोलन किया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि सोमवार को नैनीताल और भवाली के ईओ के साथ बैठक रखी गई है। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
शनिवार को समिति के पदाधिकारी डीएम दीपेंद्र चौधरी से उनके कैंप कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट ने नैनीताल का कूड़ा छह माह हल्द्वानी के ट्रचिंग ग्राउंड में फेंकने की अनुमति दी थी। ये अनुमति 11 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। कहा कि उसके बाद भी नैनीताल का कूड़ा हल्द्वानी आ रहा है। उन्होंने कहा कि भवाली का कूड़ा भी हल्द्वानी में डाला जा रहा है। कूड़ा डालने से इंदिरा नगर के 25 हजार लोगों को इससे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनविकास समिति की इसको लेकर हाइकोर्ट में जनहित याचिका भी लंबित है। पदाधिकारी नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया से भी मिले। उन्होंने कहा कि नगर निगम खुद वन विभाग की भूमि में कूड़ा डाल रहा है। ऐसे में उसने कैसे नैनीताल और भवाली को इस ग्राउंड में कूड़ा डालने की अनुमति दे दी। ज्ञापन देने वालों में जाहिद अंसारी, तसलीम सहित कई लोग मौजूद रहे।