{"_id":"5a70d7fd4f1c1b8a268b76ed","slug":"201517344765-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र को तरक्की के रास्ते पर ले जाने की जिम्मेदारी युवाओं की: आंबेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र को तरक्की के रास्ते पर ले जाने की जिम्मेदारी युवाओं की: आंबेकर
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लक्ष्मी शिशु मंदिर, बरेली रोड के मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन दिवसीय 18 वें प्रांतीय अधिवेशन का मंगलवार को समापन हो गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर ने कहा कि राष्ट्र को संवारने और तरक्की के रास्ते पर ले जाने की जिम्मेदारी युवाओं के हाथों में ही है।
राष्ट्रीय संगठनमंत्री ने कहा कि युवा अपने महाविद्यालय की छात्र राजनीति तक ही सीमित न रहें, उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में घटित होने वाली घटनाओं के प्रति भी संवेदनशील होना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में समाज को विघटित करने के लिए कई विचारधाराएं काम कर रही हैं, ऐसे लोगों को हमें बेनकाब करना चाहिए।
उच्चशिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार उच्चशिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कम समय में ही सभी महाविद्यालयों में प्राचार्य पहुंचा दिए। विश्वविद्यालयों में कुलसचिवों की नियुक्ति होने लगी है। अधिवेशन में प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, संगठनमंत्री अरुण राही, भाजपा के प्रदेश मंत्री गजराज बिष्ट, मोहन पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक मेहरा, छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप कुल्याल, भाजयुमो के प्रमोद बोरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
छह प्रदेश उपाध्यक्ष और सहमंत्री चुने गए
हल्द्वानी। अधिवेशन के तीसरे दिन विद्यार्थी परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नवीन पंत, बलराम प्रसाद, मनमोहन भाकुनी, महेंद्र बंगवाल, भानसिंह नेगी, कैलाश फर्त्याल चुना गया है। सहमंत्री पद पर रोहित ओझा, सुधीर राना, चंदन बिष्ट, आदर्श कठायत, दिव्या राना, विकास जोशी बनाए गए हैं। प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रमुख अंकुर रावत, प्रदेश एग्रीविजन प्रमुख गिरीश भट्ट और प्रदेश प्रमुख तकनीकी शिक्षा के पद पर अंकित जोशी चुने गए हैं।