{"_id":"5a4d45214f1c1b09788b6571","slug":"201515013409-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतह
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। श्री गुरु गोविंद सिंह के 351 वें प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन के दौरान वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतह सहित गुरु गोविंद सिंह के जयघोष से शहर गूंज उठा। इस दौरान विभिन्न विषयों पर केंद्रित झांकियां निकालीं गईं और युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
रामलीला मैदान से पंज प्यारे प्रीतपाल सिंह कुकरेजा, मंजीत सिंह कोहली, दिलप्रीत सिंह, प्रीतपाल सिंह कपूर और बलजीत सिंह की अगुवाई में नगर कीर्तन शोभायात्रा निकली। नगर कीर्तन शोभायात्रा ओके होटल के सामने बनाए गए तोरण द्वार से निकली तो लोगों की भीड़ झांकियों को देखने के लिए उमड़ पड़ी। नैनीताल रोड, तिकोनिया, वर्कशाप लाइन, रोडवेज, केमू स्टेशन रेलवे बाजार, कारखाना बाजार, मीरा मार्ग, मंगलपड़ाव सिंधी चौराहा, ओके होटल होते हुए रामलीला मैदान पहुंचे नगर कीर्तन में चार साहिबजादे की शहीदी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
स्वर्ण मंदिर के प्रतीक की झांकी भी साथ-साथ चल रही थी। पर्यावरण बचाओ-हरियाली लाओ का संदेश भी कीर्तन में झलक रहा था। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष रंजीत सिंह आनंद, महामंत्री जगजीत सिंह, रविंद्र पाल सिंह, तजेंद्र सिंह, गुरुपुरब कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह कोहली, हरजीत सिंह सच्चर तरणजीत सिंह सभरवाल, गुरुचरण सिंह प्रिंस गुरवाणी गायन कर रहे थे। नगर कीर्तन में मार्निंग वॉकर क्लब भी शामिल हुआ।
विज्ञापन
ओके होटल के सामने दिखाए करतब
नगर कीर्तन में लुधियाना का श्री भगौती अखाड़ा, रुद्रपुर का बाबा दीप सिंह गताका अखाड़ा, निडर गतका अखाड़ा, अकाल पुरख की फौज, निर्भय अकाल सेवक जत्था, दशमेश खालसा दल, सिख मिशनरी कालेज, श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी के युवा और बच्चे हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। जांबाजों ने बर्फ की सिल्लियों को सीने पर रखकर तोड़ा और कई करतब दिखाए। करतबों को देखकर लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।
सड़कों पर लगा रहे थे झाड़ू
नगर कीर्तन में सड़कों पर पानी की बौछार डालने के बाद महिलाएं और पुरुष झाड़ू लगा रहे थे। एक जत्था सड़कों पर फूल गिराकर सड़क को साफ करने में लगा था।
छात्राओं ने दिए संदेश
नगर कीर्तन में शामिल विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सामाजिक मुद्दों पर संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता साहिब, श्री गुरु नानक स्कूल रुद्रपुर, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, खालसा गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज की छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशे के खिलाफ संदेश दे रहीं थीं।