फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रानीखेत गोल्फ मैदान में मनाया थर्टी फर्स्ट का जश्न

रानीखेत गोल्फ मैदान में मनाया थर्टी फर्स्ट का जश्न

Sun, 31 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत गोल्फ मैदान में मनाया थर्टी फर्स्ट का जश्न
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वर्ष 2017 की विदाई के अवसर पर पर्यटन नगरी सैलानियों से गुलजार रही। दिनभर नगर में भीड़ देखी गई। नगर के प्रमुख पर्यटन स्थल गोल्फ मैदान में सुबह से ही सैलानियों खूब भीड़ रही। बच्चों में इस मौके को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए काफी लोग यहां गोल्फ मैदान पहुंचे थे। लोगों ने अलग-अलग समूहों में नए साल के आगमन का जश्न मनाया। इधर, मांस, मछली और शराब की दुकानों पर सुबह से भी काफी भीड़ देखी गई। नगर के प्रमुख स्थलों पर हुड़दंग रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी।
विज्ञापन


आसपास के चौबटिया गार्डन, बिनसर महादेव सहित तमाम स्थलों पर भी सैलानी जश्न मनाते हुए देखे गए। देर रात तक लोग जंगलों में मस्ती करते रहे। होटल एसोसिएशन के महामंत्री जगदीश अग्रवाल ने बताया कि दो दिनों के लिए नगर के होटल पैक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ऑनलाइन व्यवस्था होने के कारण पहले पर्यटकों का सही आकलन नहीं हो पा रहा था। इधर, केएमवीएन सहित तमाम होटलों में पर्यटकों के लिए कुमाऊंनी व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed