{"_id":"5a42b47a4f1c1bee6a8b615e","slug":"201514321018-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में शराब लाने पर चालक-परिचालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में शराब लाने पर चालक-परिचालक निलंबित
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रोडवेज की बस में पंजाब और हरियाणा की शराब लेकर आना चालक और परिचालक को महंगा पड़ गया। काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक ने दोनों को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलफ जांच भी बैठा दी गई है।
रोडवेज की बसों में लंबे समय शराब लाई जा रही है। ज्यादातर मामले पंजाब और हरियाणा रूट की बसों से पकड़े गए हैं। कुछ दिन पहले अल्मोड़ा रूट में भी रोडवेज की बस से शराब पकड़ी गई थी। काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके07 पीए 2090 की 17 दिसंबर को विभाग के जांच दल ने सरसादा रूट में जांच की थी। इस दौरान बस में 12 बोतल शराब मिली। चालक प्रगट सिंह और परिचालक दीपक जोशी से पूछताछ की गई लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जांच दल ने पूरी रिपोर्ट काठगोदाम के सहायक महाप्रबंधक को सौंपी। सोमवार को सहायक महाप्रबंधक देशराज अंबेडकर ने चालक और परिचालक को निलंबित कर दिया है।