फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पौष्टिक आहार 11 का, खाते हैं 21 छात्र-छात्राएं

पौष्टिक आहार 11 का, खाते हैं 21 छात्र-छात्राएं

Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
पौष्टिक आहार 11 का, खाते हैं 21 छात्र-छात्राएं
पहाड़पानी (नैनीताल)। स्कूलों में पंजीकरण बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने नौनिहालों को मध्याह्न भोजन और पौष्टिक आहार देने संबंधी कई योजनाएं चलाई हैं। लेकिन यहां पहाड़पानी के महतोलिया गांव में स्थित टीडीएम राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 21 छात्र-छात्राओं के स्थान पर केवल 11 बच्चों के लिए ही पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने कई बार इस संबंध में उच्चाधिकारियों को बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

महतोलिया गांव का यह पूर्व माध्यमिक विद्यालय दो साल पहले बंद होने के कगार पर पहुंच गया था। बाद में छात्र संख्या किसी तरह बढ़कर 21 हुई तो स्कूल सुचारु हुआ। लेकिन इसके बावजूद सरकारी लापरवाही बरकरार है। वर्तमान में इस स्कूल में केवल 11 बच्चों के लिए ही विभाग द्वारा पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे 21 बच्चों में बांटा जा रहा है। इससे अभिभावकों में खासा रोष है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बुद्धिसागर ने बताया कि पिछले दो साल से स्कूल में केवल 11 बच्चों के लिए ही पौष्टिक आहार आ रहा है। इस समस्या को कई बार विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठाया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रधानाचार्य पीतांबर शर्मा ने भी बताया कि बच्चों के लिए पर्याप्त पौष्टिक आहार न मिलने की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दी जा चुकी है। पीटीए की बैठक में भी इस मुद्दे पर कई बार बातचीत हुई है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed