फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बालिकाओं के विकास से होगी समृद्ध समाज की परिकल्पना साकार

बालिकाओं के विकास से होगी समृद्ध समाज की परिकल्पना साकार

Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
बालिकाओं के विकास से होगी समृद्ध समाज की परिकल्पना साकार
बालिकाओं के विकास से होगी समृद्ध समाज की परिकल्पना साकार
विज्ञापन

जीआईसी चौकुनी, शेर और देवलीखेत में बालिका अभिप्ररेणा शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
रानीखेत/धौलछीना। राजकीय इंटर कॉलेज चौकुनी में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बालिका अभिप्रेरणा शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार और एमएससी अध्यक्ष नैना देवी ने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया। छात्राओं को करिअर काउंसलिंग और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वाद विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। रमसा प्रभारी ललित मोहन उपाध्याय, गिरीश चंद्र सिंह नेगी आदि ने विचार रखे। सुदूरवर्ती जीआईसी शेर में भी बालिका अभिप्रेरण शिविर में प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट, प्रधान मंजू देवी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बालिका सशक्तीकरण के लिए सभी से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया गया। कहा कि बालिका विकास से ही समृद्ध समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर निबंध प्रतियोगिता में ऊषा बिष्ट, बबिता गौणी, लता गौणी, वाद विवाद प्रतियोगिता में ऊषा बिष्ट, नेहा आर्या, प्रिया मेहरा ने बाजी मारी। बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल छात्राओं अनीता आर्या, रेनू आर्या को सम्मानित किया गया। उधर, आदर्श इंटर कालेज देवलीखेत में आयोजित बालिका शिविर में प्रधानाचार्य राम सिंह चंद्रोल, प्रधान राम सिंह रावत, आनंद बुधोड़ी आदि थे।

फोटो: 12 आरकेटी 02पी: चौकुनी में बालिका अभिप्रेरणा शिविर में भाग लेती छात्राएं।

उधर, धौलछीना में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बालिका अभिप्रेरण शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य दया राम ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की तारा चम्याल, शिक्षक नीमा जड़ौत, दुर्गा भट्ट ने विभिन्न जानकारी दी। अधिकतम उपस्थिति के लिए रोशनी बोरा और बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली हिमानी आर्या और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। वहां किरन मेहरा, भगवती सिजवाली, डीएस चम्याल, जितेंद्र मेहरा, अशोक बनकोटी, पूरन सिंह मेहरा, रेवती मेहरा, बिमलेश आर्या, नंदन भाकुनी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed