फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बिना अनुमति के निगम की दुकान में चल रहा था अवैध निर्माण

बिना अनुमति के निगम की दुकान में चल रहा था अवैध निर्माण

Fri, 24 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति के निगम की दुकान में चल रहा था अवैध निर्माण
हल्द्वानी। नगर निगम के किराएदारों को निगम के अधिकारियों का डर नहीं रहा है। बोर्ड बैठक में दोमंजिली दुकान में रोक लगने के बाद भी नगर निगम की दुकानों में अवैध निर्माण नहीं रुक पा रहा है। नगर निगम की दुकान में बिना परमिशन के बनाई जा रही दो मंजिली दुकान को नगर निगम की टीम ने रुकवाते हुए तुड़वा दिया। वहीं दोबारा निर्माण करने पर दुकान की किराएदारी खत्म की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

मंगलपड़ाव नानक स्वीर्ट्स के पीछे अजगर अली पुत्र रहमतुल्ला ने नगर निगम की दुकान नंबर 447 किराए में ली है। अजगर अली निगम से बिना अनुमति लिए दोमंजिली दुकान का निर्माण करा रहा था। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त हरवीर सिंह को किसी ने दूरभाष में सूचना दी। नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने कर अधीक्षक विजेंद्र चौहान और कर निरीक्षक भरत त्रिपाठी को मौके पर भेजा। नगर निगम की टीम ने मौके पर बनाया जा रहा दोमंजिला निर्माण तुड़वा दिया। उधर उन्होंने अजगर अली को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा निर्माण करने पर दुकान की किराएदारी खत्म कर दी जाएगी। इस दौरान अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने बताया कि बिना परमिशन और नक्शा पास कराए दो मंजिली दुकान नहीं बनाई जा सकती है। न ही दुकान का मूल स्वरूप बदला जा सकता है। ऐसे करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना परमिशन के बनाई जा रही थी दोमंजिला
बोर्ड बैठक में निर्णय होने के बाद भी नहीं चेत रहे हैं लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed