फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तेंदुओं ने की ग्रामीणों की नींद हराम, सूअर खोद दे रहे हैं काश्तकारों के खेत

तेंदुओं ने की ग्रामीणों की नींद हराम, सूअर खोद दे रहे हैं काश्तकारों के खेत

Tue, 14 Nov 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
तेंदुओं ने की ग्रामीणों की नींद हराम, सूअर खोद दे रहे हैं काश्तकारों के खेत
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में वन्य जीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुए ने दिन दहाड़े जहां ग्रामीणों की हराम कर रखी है, वहीं सूअरों ने खेत खोदकर ग्रामीणों की मेहनत पर पूरी तरह से पानी फेर उन्हें परेशान किया हुआ है। गवाड़ गांव में दो-दो तेंदुए सक्रिय हैं, जो अब तक कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गवाड़ में लंबे समय से दो तेंदुए दिन-दहाड़े घूम रहे हैं। तेंदुओं की गर्जना से ग्रामीणों का डर के मारे हाल बेहाल है। एक पखवाड़े के भीतर तेंदुए ने मुन्नी पांडये की बछिया, गिरीश आर्या की बकरी, कमला देवी की गाय, पनी राम के बैल को निवाला बना चुका है। वहीं रमोती देवी की बछिया उसके चंगुल से बचकर भागने में सफल रही। हालांकि तेंदुए के हमले से वह घायल हो गई। शाम होते ही तेंदुए क्षेत्र में गरजने लगते हैं। प्रधान संगठन के कोषाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन भेजकर तेंदुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है करते हुए पिंजड़ा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


दैरी गांव में तेंदुए ने सुभाष चंद्र की चार बकरियों को निवाला बना लिया। तीन बकरियों का अभी तक पता नहीं है। दूसरी तरफ क्षेत्र में सूअरों ने भी खासा आतंक मचाया हुआ है। सुअरों ने खेत खोदकर ग्रामीणों की सब्जी बरबाद कर दी है, जिसके चलते काश्तकार हताश और निराश हैं। उनका कहना है कि सरकार खेती-किसानी बचाने के बड़े दावे करती है, लेकिन जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने को ठोस प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed