{"_id":"59ab1a744f1c1bf2278b4e73","slug":"201504385652-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम की बदली जाएंगी कैसेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम की बदली जाएंगी कैसेट
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से भले ही दो सौ और पचास रुपये के नए नोट जारी कर दिए गए हों मगर अभी तक वे जिले में नहीं पहुंचे हैं। दो सौ और पचास के नोट के लिए भी एटीएम में नए कैसेट डालने पड़ेंगे।
नोटबंदी के बाद दो हजार और पांच सौ का नया नोट आरबीआई ने निकाला था। जिले में लगभग 259 एटीएम हैं। विभिन्न बैंकों के सभी एटीएम में दो हजार और पांच सौ रुपये के नए कैसेट डालने पड़े थे। एटीएम से नकदी न निकलने के कारण लोगों को काफी लंबे समय तक परेशान होना पड़ा था। सूत्रों की मानें तो अगले सप्ताह तक दो सौ और पचास के नए नोट बैंकों में पहुंचने की संभावना है। शुरुआती दौर में बैंक काउंटर से ही दो सौ और पचास के नोट उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे। दो सौ और पचास रुपये के लिए बैंक एटीएम में कैसेट डालने की तैयारी कर रहे हैं। एटीएम को अपडेट करने में लगभग एक सप्ताह से दस दिनों का समय लगेगा। एटीएम में कैसेट लगने के बाद ही उपभोक्ताओं को दो सो और पचास के नए नोट मिल सकेंगे। कैसेट के अलावा बैंक के तकनीकी अधिकारियों को नोटों की क्रमबद्ध निकासी को लेकर भी सेटिंग करनी पड़ेगी।