{"_id":"69ff80b0c08273fb7c054d34","slug":"20-women-to-be-honored-on-mothers-day-nainital-news-c-238-1-shld1023-125720-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मदर्स डे पर 20 महिलाओं का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मदर्स डे पर 20 महिलाओं का होगा सम्मान
विज्ञापन
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब और नैनीताल बैंक रविवार को मदर्स डे पर कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान 20 संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम नैनीताल क्लब में होगा जिसकी थीम मां तुझे प्रणाम है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। ज्योति ढोंडियाल को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है। यहां उपाध्यक्ष दीपा पांडे, हेमा भट्ट, रानी शाह, आभा शाह, रमा लोहनी, रमा भट्ट, गीता शाह, मंजू बिष्ट, विनीता पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, डॉ. पल्लवी आदि मौजूद थे।