{"_id":"610c44cc8ebc3e88e75fa61d","slug":"20-thousand-people-will-get-corona-vaccine-in-nainital-district-nainital-news-hld433588172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगेगा 20 हजार लोगों को कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगेगा 20 हजार लोगों को कोरोना का टीका
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। स्वास्थ्य विभाग जिले में शनिवार को 18 वर्ष से ऊपर के सभी उम्र के 20 हजार लोगों को कोरोना टीका लगाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं शुक्रवार से गर्भवती महिलाओं को भी कोरोना टीका लगाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि जिले में कुल 792704 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। इसमें अब तक 495717 लोग वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। वहीं 154239 लोग वैक्सीन की दूसरी खुराक ले चुके हैं। शनिवार को 51 वैक्सीन सेंटरों में 20 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएमओ ने लोगों से अपील की कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटरों में जरूर पहुंचे।
वहीं सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि शुक्रवार को बीडी पांडे अस्पताल के महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका लगाना शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि गर्भवती महिलाएं अपने नजदीकी केंद्र में जाकर कोरोना टीका बेझिझक लगा सकती हैं। उन्हें टीकाकरा में प्राथमिकता दी जाएगी। (संवाद)