फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुमाऊं विवि का पोर्टल प्राइवेट छात्रों के लिए बना दिक्कत

कुमाऊं विवि का पोर्टल प्राइवेट छात्रों के लिए बना दिक्कत

Tue, 12 Mar 2019 02:00 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं विवि का पोर्टल प्राइवेट छात्रों के लिए बना दिक्कत
google shopping, Online shopping, Google, Online, Shopping, Flipkart, snapdeal
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय का पोर्टल खुलने में आ रही दिक्कतों की वजह से प्राइवेट एवं संस्थागत एनुअल मोड के परीक्षा फार्म भरने में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने के लिए साइबर कैफे का कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, तब कहीं जाकर परीक्षा फार्म भर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि की एनुअल मोड की प्राइवेट एवं संस्थागत परीक्षाएं 15 अप्रैल से प्रस्तावित हैं। प्राइवेट एवं संस्थागत स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के अलावा परास्नातक फाइनल के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जाने हैं परीक्षा फार्म कुमाऊं विवि के पोर्टल पर भरे जाएंगे। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों ने बताया कि साइबर कैफे पर जाने पर बताया जाता है कि अभी विवि का सरवर डाउन है। इस कारण पोर्टल नहीं खुल रहा है। सोमवार सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक पोर्टल न खुलने की समस्या बनी रही। छात्र-छात्राओं को साइबर कैफे से लौटना पड़ा।
विज्ञापन



कुमाऊं विवि का पोर्टल बना दिक्कत

कुछ समय के लिए सरवर डाउन होने की वजह से पोर्टल नहीं खुल पा रहा था। अब इस दिक्कत को दूर कर दिया गया है। - डॉ. रितेश साह, उपपरीक्षा नियंत्रक कुमाऊं विवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed