{"_id":"5c15646ebdec2257271e5c84","slug":"191544905838-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप से बनाए रेलवे के अनारक्षित टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप से बनाए रेलवे के अनारक्षित टिकट
विज्ञापन
Yono app
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अब मोबाइल एप से ट्रेनों के अनारक्षित (सामान्य श्रेणी) टिकट भी बन सकेंगे। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से यूटीएस (अनरिजवर्ड टिकटिंग सिस्टम) की सुविधा शुरू हो गई है। अभी तक सिर्फ आरक्षित टिकट ही ऑन लाइन बनते हैं। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यूटीएस सुविधा शुरू कर दी गई है। भारतीय रेल की आईआरसीटीसी ने एक एप यूटीएस बनाई है। इस एप की मदद से ट्रेनों के सामान्य श्रेणी/ अनारक्षित टिकट बनाने के लिए रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर लाइन लगाने की जरूरत होगी। सिर्फ इस एप को डाउनलोड कर टिकट बना सकते हैं।
मोबाइल एप से बनाएं रेलवे के अनारक्षित टिकट
ऐसे बनेंगे टिकट
-प्ले स्टोर से यूटीएस एप डाउन लोड करें।
-यूजर नेम और पासवर्ड से लॉग इन करेें।
-लॉग इन करते ही स्क्रीन पर बुक टिकट, बुकिंग हिस्ट्री, आर वैलेट वगैरह विकल्प दिखेंगे
-बुक टिकट पर क्लिक करें, फिर नार्मल बुक, क्विक बुक, प्लेटफार्म टिकट, सीजन टिकट के विकल्प दिखाई देंगे
-नार्मल बुक पर क्लिक करें, क्लिक करते ही मोबाइल खुद ब खुद आपकी लोकेशन ट्रेस कर लेगा
-बुक एंड ट्रैवल पेपर लैस, बुक एंड प्रिंट पेपर का विकल्प दिखाई देगा
-पेपर लैस पर क्लिक करें फिर गंतव्य स्टेशन का नाम, यात्रियों की संख्या लिखें
-एप खुद ब खुद किराये की गणना करेगा, आर वैलेट, पेटीएम, या ऑन लाइन भुगतान करें
ये बरतनी होंगी सावधानियां
-एप से टिकट स्टेशन से एक किमी की दूरी पर ही बनेगा।
- 300-400 मीटर की कम दूरी पर बनाने पर आपको टिकट का प्रिंट निकालना जरूरी है
- टिकट बनाने के एक घंटे के अंदर यात्रा करनी है अनिवार्य
- रेलवे स्टेशन, ट्रेन में बैठकर नहीं बना सकते हैं टिकट
- निर्मित टिकट का स्क्रीन शॉट नहीं बनेगा, सिर्फ टिकट मोबाइल में ही होगा ताकि कोई भेज नहीं सके
अब यूटीएस सुविधा शुरू कर दी गई है। एप से नियमों के मुताबिक ट्रेन के सामान्य/अनारक्षित टिकट भी बना सकते हैं। अब यात्रियों को टिकट के लिए काउंटर की कतार में लगना नहीं होगा।
- हरीश भाकुनी, मुख्य टिकट निरीक्षक