फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ताजमहल का टैंडर हास्य नाटक की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

ताजमहल का टैंडर हास्य नाटक की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

Fri, 03 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल का टैंडर हास्य नाटक की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद की ओर से प्रस्तुत ताजमहल का टेंडर शीर्षक हास्य नाटक के मंचन ने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने जमकर तालियां बटोरी। हास्य नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से बेलगाम अफसरशाही पर भी तीखे तंज कस गए। नाटक मुख्य रूप से शाहजहां द्वारा निर्मित ताजमहल के टैंडर के आमंत्रण में लोनिवि की लेटलतीफी को दर्शाया गया था।


यहां कैंट इंटर कालेज में प्रस्तुत हास्य नाटक में दिखाया गया कि शाहजहां ताजमहल निर्माण के लिए लोनिवि के इंजीनियरों से संपर्क साधते हैं। लेकिन हावी होती अफसरशाही केे बीच लोक निर्माण विभाग को टेंडर आमंत्रित करने में कैसे एक दशक से अधिक का समय लग गया। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। बेलगाम अफसरशाही पर शानदार तंज कसे गए। नाट्य मंचन ने दर्शकों को जमकर गुदगुदाया भी। नाटक का निर्देेशन विक्रम जय सिंह ने किया, जबकि कहानी अजय शुक्ला द्वारा लिखी गई थी। गंगा लखचौरा ने गीत संगीत तैयार किया था। कैंट इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ललित मोहन आर्या ने नाटक के उद्देश्य बताए और सभी का आभार जताया। इस दौरान सभासद संजय पंत, बिंदु रौतेला, कैलाश पांडे, विमल सती, जोगेंद्र बिष्ट सहित स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह, कमल फर्त्याल, राजेंद्र पंत, चंदन कुमार, अकील अहदम सिद्धिकी सहित तमाम कैंट कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed