फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   निजी टैंकरों से मजबूरी में पानी खरीद रहे लोग

निजी टैंकरों से मजबूरी में पानी खरीद रहे लोग

Sun, 15 Jul 2018 02:07 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
निजी टैंकरों से मजबूरी में पानी खरीद रहे लोग
मिर्जापुर स्टेशन पर टैंकर से पानी पीते यात्री
हल्द्वानी। शहर के तमाम इलाकों में पेयजल लाइनों के लीकेज होने और ग्रामीण इलाकों में खराब नलकूपों के ठीक नहीं होने से लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को भी पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जलसंस्थान के टैंकरों से भी पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने से क्षेत्रवासी निजी टैंकरों से पेयजल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील के पास तीन दिन से लीकेज होने पर शहर के कई इलाकों में पेयजल सप्लाई बाधित थी। शनिवार को जलसंस्थान ने पेयजल लाइन की लीकेज ठीक कर दी। रामपुर रोड में कई जगहों पर लाइन लीकेज से पेयजल संकट बना है।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अवर अभियंता एमसी सती ने बताया कि तहसील के पास मुख्य पेयजल लाइन के लीकेज की वजह से संकट बना था। अब लाइन दुरुस्त कर दी गई है।

यहां के नलकूपों अब भी खराब
क्षेत्र के पीपल पोखरा, कल्यानपुर, भगवानपुर, बच्ची नगर, कमलुवागांजा गौड़, बागजाला आदि इलाकों के नलकूप खराब होने से लोगों को लंबे समय से पानी नहीं मिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र नलकूपों की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यहां बंटा टैंकरों से पानी
पीपल पोखरा नंबर एक, दो, बच्चीनगर, दमुवाढूंगा जेडीएम स्कूल, वैलेजली लॉज, जयदुर्गा मंदिर, गौला गेट गोरा पड़ाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed