फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नाला निर्माण का प्रस्ताव बनाने को भी तैयार नहीं विभाग

नाला निर्माण का प्रस्ताव बनाने को भी तैयार नहीं विभाग

Wed, 11 Jul 2018 01:53 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
नाला निर्माण का प्रस्ताव बनाने को भी तैयार नहीं विभाग
हल्द्वानी। डीएम के निर्देश पर भी 50 हजार की आबादी को जलभराव से निजात नहीं मिल रही है। शनि बाजार में पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण के प्रस्ताव को बनाने के लिए सिंचाई विभाग तैयार नहीं है। हालांकि विभागीय अधिकारी नाले के लिए प्रस्तावित स्थल का कई बार निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन

इंदिरानगर की ओर से आने वाले नालों के पानी और वर्षा जल की निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात में शनि बाजार की सड़क से लेकर बरेली रोड तक जलभराव होता है। विधायक नवीन दुम्का भी सिटी मजिस्ट्रेट के साथ क्षेत्र का दौरा कर नाला निर्माण संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी पूर्व में दे चुके हैं। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट और सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता ने मौका मुआयना भी किया। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन संबंधी बैठक में सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता तरुण बंसल ने कहा कि नाला निर्माण विभाग का काम नहीं है। कहा कि इसके अलावा भी मौके पर कई तकनीकी खामियां हैं, जिसके चलते विभाग इस कार्य को करने में असमर्थ है।
विज्ञापन


जलभराव से परेशान 50 हजार की आबादी
शनि बाजार रोड में नाला निर्माण फिर अधर में

नाला निर्माण का प्रारंभिक ड्राफ्ट भी सिंचाई विभाग ने तैयार किया था। डीएम ने सिंचाई विभाग को लिखित रूप से प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं, जिस पर विभागीय अधिकारी को अमल करना होगा। अमल न हुआ तो डीएम को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed