फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबी कालेज में परीक्षार्थियों का हंगामा

एमबी कालेज में परीक्षार्थियों का हंगामा

Wed, 28 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एमबी कालेज में परीक्षार्थियों का हंगामा
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं चल रहीं हैं। इसमें मंगलवार को एमए द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत प्रश्नपत्र के ग्रुप बदलने की वजह से परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई। उन्होंने हंगामा भी किया। कुमाऊं विवि के उड़नदस्ते ने एमबी कॉलेज में चेकिंग की। इस दौरान एमए द्वितीय वर्ष के एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। उड़नदस्ते ने छात्र की नकल सामग्री उत्तर पुस्तिका के साथ नत्थी कर दी।
विज्ञापन

एमबी कॉलेज में मंगलवार को सुबह सात बजे से प्रथम पाली में एमए द्वितीय वर्ष समाजशास्त्र, हिंदी, गणित आदि विषयों की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू भी नहीं हो पाई थी कि परीक्षा नियंत्रण कक्ष में पहुंचे कई विद्यार्थियों ने इस बात को लेकर शोरशराबा किया कि जो प्रश्नपत्र का ग्रुप उन्होंने ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरते समय भरा था उसे विश्वविद्यालय ने प्रवेशपत्र में बदल दिया जबकि उन्होंने पढ़ाई उस प्रश्नपत्र की है जो कि उन्होंने भरा था। कई विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म का प्रिंट भी दिखाया लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद कुछ विद्यार्थी तो बदले ग्रुप के प्रश्नपत्र की परीक्षा में बैठ गए जबकि कई विद्यार्थियों की तैयारी न होने के कारण परीक्षा छूट गई। परीक्षा प्रभारी डॉ. पूर्णिमा भटनागर ने बताया कि विद्यार्थियों की इस समस्या से विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि एमए द्वितीय वर्ष हिंदी के करीब 72 विद्यार्थियों की भी इसी तरह का मामला आया था, जिसे विश्वविद्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन


मौखिक परीक्षा में 100 रुपये लेने का विरोध
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को एमए द्वितीय वर्ष शिक्षाशास्त्र के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा हुई। इसमें प्रत्येक परीक्षार्थी से 100-100 रुपये शुल्क लेने की जानकारी मिलने पर कई छात्र नेता शिक्षाशास्त्र विभाग में पहुंच गए। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शांति नयाल के सामने हंगामा करने लगे। छात्र नेताओं ने इस शुल्क का हिसाब भी मांगा। शिक्षकों ने छात्रनेताओं को किसी तरह समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिला लेने को छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक, परास्नातक के दूसरे, चतुर्थ सेमेस्टर में प्रवेश आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च होने के कारण मंगलवार को छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। बैंक काउंटर पर प्रवेश एवं परीक्षा शुल्क जमा को भीड़ लगी थी। मंगलवार को एमएससी में 470, बीकॉम में 70, एमकॉम में 60, एमए में 70 प्रवेश आवेदन फार्म जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed