फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पर्यटन सीजन तक शौचालय बनाने की मांग

पर्यटन सीजन तक शौचालय बनाने की मांग

Sun, 04 Mar 2018 02:51 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन सीजन तक शौचालय बनाने की मांग
भीमताल (नैनीताल)। पर्यटन सीजन के शुरु होने से पहले शहर में आने वाले देश-विदेश के सैलानियों के लिए शौचालय और पार्किंग बनाने की स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत भीमताल एवं जिला-प्रशासन से मांग की है। भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल में हर साल सैलानियों की संख्या लाखों में रहती है। भीमताल में पार्किंग की व्यवस्था ना हो पाने के चलते पर्यटन सीजन में भीमताल की यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है और घंटों जाम लगा रहता है। वहीं भीमताल, नौकुचियाताल में शौचालयों की व्यवस्था नहीं हो पाने के चलते सैलानियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र फत्यॉल, सचिन बेलवाल, पूरन बृजवासी, भास्कर भगवाल, उमेश पाठक, कमल पाठक, ललित आर्या, दिग्विजय मेहरा ने बताया कि भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल में पर्यटन सीजन शुरु होने से पहले नगर पंचायत और जिला-प्रशासन सैलानियों के वाहनों के लिए पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था जल्द सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन


विधायक कैड़ा ने तल्लीताल क्षेत्र में बाइपास बनवाने की मांग की
नैनीताल। भीमताल के तल्लीताल बाजार क्षेत्र में दिनभर में कई बार लगने वाले जाम और उससे लोगों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने तल्लीताल क्षेत्र में बाइपास बनवाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि यदि समय रहते यहां बाइपास का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में स्थानीय लोगों, दुकानदारों और सैलानियों को यहां खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed