फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाजपा से गजराज भी हो सकते हैं दावेदार

भाजपा से गजराज भी हो सकते हैं दावेदार

Sun, 04 Feb 2018 02:27 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा से गजराज भी हो सकते हैं दावेदार
भाजपा
हल्द्वानी। हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम में 36 गांव शामिल होने के बाद अब भाजपा के अंदरूनी राजनीति गरमा गई है। भाजपा से प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट भी मेयर पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। भाजपा का एक खेमा उनके लिए जोड़तोड़ में जुट गया है। अपनी सीट खतरे में पड़ता देख मेयर जोगेंद्र रौतेला भी पांच दिन तक देहरादून में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट और विधायक भगत की कालाढूंगी विधानसभा से टिकट पाने को लेकर कई बार गुटबाजी सामने आ चुकी है। सूत्रों की मानें तो निगम परिसीमन के दौरान गजराज के गांव को मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने जुड़वाया था। उस दौरान विधायक भगत ने मुख्यमंत्री से इसकी आपत्ति दर्ज की थी और गजराज के गांव को निगम में शामिल होने से रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। लेकिन उनकी नहीं चल पाई।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक अब प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने भी मेयर का चुनाव लड़ने में हामी भर दी है। इससे मेयर चुनाव में नए समीकरण उभर के सामने आने लगे हैं। मेयर जोगेंद्र रौतेला कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के गुट के माने जाते हैं। गजराज को टिकट मिलने की आशंका से मेयर जोगेंद्र रौतेला पांच दिन देहरादून में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज भी दौड़ मेें शामिल, गजराज खुद भी सहमत
भाजपा के दिग्गजों ने खुद कराया था गजराज के गांव को निगम में शामिल
सीट खतरे में पड़ता देख मेयर ने पांच दिन देहरादून में डाला था डेरा
कालाढूंगी से विधायक का टिकट नहीं मिलने से पार्टी दे सकती है मेयर का टिकट


शासन ने मेरे गांव को नगर निगम में शामिल किया है। मैंने 2007 से अपने लिए टिकट मांगना छोड़ दिया है। भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री का जो भी निर्णय होगा मैं उसके लिए तैयार हूं। मेयर का टिकट मिला तो मैं चुनाव लड़ूंगा।

- गजराज बिष्ट प्रदेश महामंत्री भाजपा

....तो सामान्य हो सकती है यह सीट
हल्द्वानी। भाजपा इस सीट को सामान्य करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि इस बार आरक्षण तय करने के लिए रोस्टर नए निगमों को शामिल करते हुए नए सिरे से तय करने की तैयारी है। इस बार कोटद्वार और ऋषिकेश निगम में पहली बार चुनाव होंगे। माना जा रहा है कि गजराज की दावेदारी को देखते हुए यह जोड़तोड़ करने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed