{"_id":"5a412fbb4f1c1baa268b5d01","slug":"191514221499-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विवेकानंद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी के तहत तमाम मॉडलों का प्रदर्शन कर जमकर वाहवाही बटोरी। विज्ञान वर्ग की छात्र-छात्राओं ने एटीएम, स्ट्रीट लाइट, हेलीकॉप्टर, राकेट, वाटर फिल्टर सहित तमाम मॉडल बनाए थे। बाद में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों के भविष्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत कूड़ा निस्तारण की तकनीक, जेसीबी मशीन, वैक्यूम क्लीनर, पवन चक्की, मानव अंग तंत्र, मोटर वोट आदि मॉडलों का प्रदर्शन किया। अवलोकन कर रहे अतिथियों को छात्र-छात्राओं ने मॉडलों के बारे में जानकारी दी गई। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। संचालन करते हुए प्रधानाचार्य रमेश बिष्ट ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनियों के माध्यम से बच्चों में विज्ञान की समझ बढ़ती है। इस दौरान कई अतिथियों का सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में रीमा जोशी, गीता जोशी, ममता अग्रवाल, रमा अग्रवाल, रमेश खंडेलवाल, जगदीश अग्रवाल, अखिल माहेश्वरी, दिनेश अग्रवाल, योगेश कुमार आदि शामिल थे। शिक्षक खीमांनद जोशी, भगवती पांडे, मीनाक्षी, राजेंद्र सिंह, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कृष्णानंद कांडपाल ने भी सहयोग किया।