फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आबादी के बीच क्रेशर लगाने से ग्रामीणों में गुस्सा

आबादी के बीच क्रेशर लगाने से ग्रामीणों में गुस्सा

Fri, 08 Dec 2017 02:22 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
आबादी के बीच क्रेशर लगाने से ग्रामीणों में गुस्सा
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के बसगांव, नेग्यूड़ा के बीचोबीच स्टोन क्रशर लगाए जाने से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में पहुंचकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया और स्टोन क्रशर की स्वीकृति निरस्त कराने की मांग की। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनमोहन सिंह सजवाण को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि बसगांव, नेग्यूड़ा, सोनगांव के मध्य लगने वाले स्टोन क्रशर से क्षेत्र में जनजीवन को खतरा और खेतीबाड़ी चौपट होने की संभावना है। उनका कहना है कि क्रशर से होने वाले प्रदूषण से पशुपालन और कृषि भूमि को खतरा पैदा हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्रशर पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में अनूप सिंह, फकीर सिंह, पान सिंह, दलीप सिंह जीना, संगत सिंह, अनिल सिंह, खष्टी देवी, पार्वती देवी, राम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed