{"_id":"5a245a8b4f1c1b79548c1639","slug":"191512331915-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशमहल, इंदिरानगर गेट से खनन निकासी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशमहल, इंदिरानगर गेट से खनन निकासी शुरू
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौला नदी में धीरे-धीरे ही सही खनन पटरी पर आने लगा है। शीशमहल, इंदिरा नगर के गेटों से उपखनिज निकासी शुरू हो गई है। रविवार को कुल 3,943 वाहनों से 3,14,954 क्विंटल उप खनिज की निकासी हुई है जबकि ओवरलोडिंग पर 323 वाहन जब्त किए गए।
वन विकास निगम ने रविवार को गौला नदी के शीशमहल, इंदिरा नगर गेट में भी खनन शुरू कर दिया। शीशमहल गेट से पहले दिन 133 वाहनों से 9282.75 क्विंटल उपखनिज की निकासी हुई और 26 वाहन ओवरलोड करते पकड़े गए। इन सभी वाहनों की एक दिन की निकासी बंद कर दी है। वहीं इंदिरा नगर गेट से 325 वाहनों से 27,610 क्विंटल उप खनिज की निकासी की गई और 87 वाहन ओवरलोड करते पकड़े।
बुग्गियों को अभी करना होगा इंतजार
लंबे समय से गेट खुलने की राह देख रहे बुग्गी चालकों को अभी और इंतजार करना होगा। वन विकास निगम का कहना है कि इस साल पहली बार बुग्गियों पर ई-रवन्ना लागू किया गया है, इसलिए बुग्गियों को कोड नंबर खान महकमे से आने हैं। वन निगम की तैयारियां पूरी हैं, अब खान महकमे ने सोमवार तक नंबर देने के लिए कहा है, इसके बाद ही खनन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
राजपुरा में आज खुल सकता है गेट
डीएलएम केएस रावत ने बताया कि राजपुरा गेटों पर इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटा, सीसीटीवी, ई-रवन्ना वगैरह सब लागू कर दिया गया है। सोमवार को इस गेट से भी उपखनिज निकासी शुरू की जा सकती है।
गेट वाहनों की संख्या उप खनिज निकासी जब्त वाहन
क्विंटल में
आंवला चौकी 504 39,292.15 16
गोरापड़ाव 872 69,442.95 60
मोटाहल्दू 591 47,546.55 38
बेरीपड़ाव 657 52,171.70 31
हल्दूचौड़ 463 36,653.95 27
देवरामपुर 398 32,454.25 38
शीशमहल 133 9,282.75 26
इंदिरानगर 325 27,610 87