फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नशे के सौदागरों की घातक तैयारी विफल

नशे के सौदागरों की घातक तैयारी विफल

Sun, 06 Aug 2017 03:16 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
नशे के सौदागरों की घातक तैयारी विफल
हल्द्वानी । नशे के सौदागरों ने शहर के युवाओं को नशे में डुबोने के लिए घातक तैयारी की थी लेकिन पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप बरामद कर उनके नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। पता चला कि बरामद हेरोइन की खेप बरेली नहीं अन्य जिलों से मंगायी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अभी शहर और गांव के युवा चरस के अलावा स्मैक के खतरनाक नशे की गिरफ्त में आ गए हैं। युवाओं को नशे से बचाने के लिए एसएसपी ने अभियान चलाकर 57 से अधिक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। अब हालात यह है कि नशे के सौदागरों को माल सप्लाई करने वाले कम पड़ गए हैं। इसी कारण खुद बहेड़ी और किच्छा के तस्कर स्मैक लेकर शहर में आए और तीन दिन पहले पकड़े गए। अब नशे के सौदागरों ने हल्द्वानी को स्मैक से कई गुना खतरनाक नशा हेरोइन की गिरफ्त में लेने के लिए करीब 800 ग्राम की खेप मंगाई थी। हेरोइन के पैकेट पर मेड इन थाईलैंड लिखा था लेकिन जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में काफी बड़े तस्कर मौजूद हैं। वे विभिन्न स्थानों पर अफीम, स्मैक और हेरोइन बनाकर भेजते रहते हैं। उत्तराखंड के दो जिलों उधमसिंहनगर और नैनीताल जिले में स्मैक बरेली के विभिन्न स्थानों से आती है। अब बरेली के तस्करों ने हेरोइन सप्लाई किया है। पुलिस का कहना है कि हेरोइन खास केमिकल को मिलाकर तैयार की जाती है। हेरोइन की धूल ही स्मैक के रुप में बेची जाती है। इसी कारण हेरोइन की कीमत स्मैक से कई गुना अधिक होती है। यह बरामदगी सिद्ध करती है कि स्मैक तस्कर कम समय में अधिक धन कमाने के लिए काले धंधे के खतरनाक खेल खेलना शुरू कर दिए हैं। पुलिस के समक्ष भी ऐसे तस्करों को दबोचने की चुनौती है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि इस मामले में पुलिस टीमों को लगाया गया है। शीघ्र ही सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दो तस्करों से 95 पुड़िया स्मैक बरामद
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने इंदिरानगर रेलवे फाटक से शनिवार की शाम दो तस्करों को पकड़कर 95 पुड़िया स्मैक बरामद किया। पुलिस दोनों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि एसएसपी द्वारा चलाए गए अभियान के तहत सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक विनोद घई, मनोज कुमार, सिपाही विजय राणा, राजेंद्र नाथ गोस्वामी की टीम को लगाया गया। टीम ने रेलवे फाटक इंदिरा नगर के समीप दो लोगों को स्मैक के साथ धर दबोचा। पकड़ा गया गौरव जोशी पुत्र किशन चंद्र जोशी और विक्की कनवाल खेड़ा गौलापार के रहने वाले हैं। विक्की डंपर चलाने का भी काम करता है। पुलिस दोनों से अन्य तस्करों के बाबत जानकारी इकट्ठा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed