फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पिता फिजीशियन तो बेटा बनेगा सर्जन

पिता फिजीशियन तो बेटा बनेगा सर्जन

Sat, 24 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पिता फिजीशियन तो बेटा बनेगा  सर्जन
पिता फिजीशियन तो बेटा बनेगा सर्जन
विज्ञापन

हल्द्वानी।
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नीलांबर भट्ट के बेटे कार्तिकेय न्यूरो या कार्डिक सर्जन बनना चाहते हैं। कार्तिकेय ने नीट में 767 रैंक हासिल की है। इंटरमीडिएट की तैयारी के साथ नीट के लिए तीन से चार घंटे की अलग से पढ़ाई करते थे। जबकि प्रकृति जोशी ने नीट में 160वीं रैंक हासिल की।
हल्द्वानी निवासी कार्तिकेय के माता-पिता डाक्टर हैं। मां डॉ. उषा भट्ट अल्मोड़ा में कार्यरत हैं तो पिता डॉ. नीलांबर भट्ट वरिष्ठ फिजीशियन हैं। कार्तिकेय ने नवोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजफगढ़ दिल्ली से इंटरमीडिएट की परीक्षा 2017 में उत्तीर्ण की। इंटरमीडिएट में उन्हें 96.2 प्रतिशत नंबर मिले थे। कार्तिकेय ने बताया कि इंटरमीडिएट की तैयारी करने के साथ ही मेडिकल के लिए तीन से चार घंटे अलग से पढ़ाई करते थे और कोचिंग भी कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्तिकेय के बड़े भाई प्रणव भट्ट बिट्स पिलानी से इंजीनियरिंग कर रहे हैं और तृतीय वर्ष के छात्र हैं। कार्तिकेय ने बताया कि एमबीबीएस करने के बाद सर्जरी की पढ़ाई करेंगे और न्यूरो सर्जन या कार्डिक सर्जन बनेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बड़े भाई को दिया। कार्तिकेय ने एम्स में 771वीं रैंक हासिल की थी और जिपमेर में 171 वीं रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर नीट 2017 में उत्तराखंड से प्रकृति जोशी पुत्री नरेश कुमार जोशी देवलचौड़ हल्द्वानी ने आल इंडिया कोटा 160वीं रैंक प्राप्त की है। प्रकृति ने 2016 में नीट में 793वीं रैंक हासिल की थी एवं इनको जीएसवीएम, कानपुर में प्रवेश मिला था। लेकिन इनका लक्ष्य सफदरगंज हास्पिटल नई दिल्ली से एमबीबीएस करना था और इन्होंने दोबार तैयारी की। इन्होंने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में भी कुमाऊं टॉप किया था। वहीं सौरभ उपाध्याय पुत्र अनिल कुमार उपाध्याय ने भी नीट में 3690वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed